{"_id":"58b926eb4f1c1b164f830fb7","slug":"boy-killed-and-cut-head-from-body-at-rewari-dead-body-found-on-national-highway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगीः युवक की हत्या करके काट ले गए सिर, नेशनल हाइवे पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरिंदगीः युवक की हत्या करके काट ले गए सिर, नेशनल हाइवे पर पड़ा मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Sat, 04 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैवानियत की हद देखिए। युवक की हत्या करके उसका सिर काट कर ले गए। लोगों ने नेशनल हाइवे पर शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। घटना हरियाणा के रेवाड़ी की है। एनएच-71 किनारे दिल्ली फ्लाईओवर के पास एक युवक की हत्या कर सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। मृतक का धड़ फिदेड़ी गांव के खेत के पास पड़ा मिला। काफी खोजबीन के बावजूद सिर का कहीं पता नहीं चला है।
मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर वारदात हाईवे किनारे ही होनी मानी जा रही है। सूचना पर स्थानीय सदर थाना पुलिस के अलावा डीएसपी गजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
राजमिस्त्री सा लग रहा है मृतक
शाम करीब सवा पांच बजे ग्रामीणों के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि एक पुरुष का शव एनएच-71 (दिल्ली हाईवे के पास) के किनारे खेत में पड़ा मिला है। मृतक का सिर नहीं है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में मृतक के हाथों पर ग्रीस सी कुछ लगी थी वहीं हाथ कुछ सख्त थे।
विज्ञापन
इससे माना जा रहा है कि मृतक राजमिस्त्री जैसे किसी काम को करने वाला रहा होगा। तलाशी के बावजूद मृतक के कपड़ों से कोई कागजात नहीं मिला। मृतक के शरीर पर सफेद शर्ट, स्लेटी पैंट, हल्के भूरे रंग का ब्लेजर और नीले रंग की अंडरवियर थी। उम्र 30 से 35 साल मानी जा रही है।

पास में मिला गांजा, कुछ नकदी
युवक की हत्या
शव के पैरों के पास ही तीन से चार सौ रुपये और साथ में एक थैली में कुछ गांजा पड़ा मिला। इससे माना जा रहा है कि युवक को पहले गांजा और अन्य कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध किया गया होगा। शरीर पर अन्य कहीं जाहिर चोट के निशान पुलिस को शुरुआती जांच में नहीं मिले हैं। केवल धड़ से सिर ही अलग था। ऐसे में माना जा रहा है कि सिर पर चोट कर युवक की हत्या की गई। वहीं पहचान छिपाने के उद्देश्य से सिर को काटकर अलग कर दिया गया।
शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। प्राथमिक तौर पर मिले साक्ष्यों के आधार पर मौके पर ही युवक को नशे में बेसुध कर हत्या किया जाना लग रहा है। यह भी माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने सिर को धड़ से अलग कर दिया।
- गजेंद्र कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर, रेवाड़ी