फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy deadly attack on girl friend, sister-in-law dead

प्रेमी से मिलने आई थी युवती, हुआ कुछ ऐसा...ननद की मौत

Sun, 11 Oct 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 11 Oct 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
boy deadly attack on girl friend, sister-in-law dead

ननद को साथ लेकर मिलने आई युवती पर प्रेमी ने चाकू से वार किया। ननद बीच में आ गई और चाकू उसे लग गया। घटना में ननद में मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान मंजीत कौर (30) पत्नी बरिंद्रपाल सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर, अमृतसर के रुप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतका की भाभी की शिकायत पर आरोपी नवजोत के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पूछताछ के लिए भाभी और उसकी सहेली को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का दावा, तीन वार हुए
फोरेंसिक विभाग के मुखी डॉ. गुरमणजीत सिंह मान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि महिला की मौत चाकुओं के तीन वार के कारण हुई। इसमें से दो वार उसकी जांघ और एक वार उसकी छाती पर हुआ, जिसमें उसके फेफड़े पूरी तरह डैमेज हो गए। इस कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी दे रहा था तस्वीरों को वायरल करने की धमकी

boy deadly attack on girl friend, sister-in-law dead

मृतका की पहचान मृतका के भाई बलबीर सिंह निवासी मुरातपुरी समीप फतेहगढ़ चूडिया रोड ने आरोप लगाए कि धारीवाल के रहने वाले नवजोत सिंह के साथ उसकी पत्नी मंदीप कौर के साथ संबंध थे। उसने उन्हें कई बार रंगे-हाथ भी पकड़ा।

पत्नी को समझाया जिसके बाद उसके नवजोत सिंह के साथ अपने संबंध तोड़ लिए। कुछ दिन पहले नवजोत ने उसकी पत्नी की तस्वीर वाट्सऐप पर वायरल करने की धमकियां दी और कहा कि अगर उसने उसके साथ संबंध तोड़े तो इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

शनिवार को नवजोत ने मंदीप को उसकी सहेली निवासी लक्ष्मी विहार के घर मिलने के लिए बुलाया। उसने धमकी दी कि अगर वहां पर नहीं पहुंची तो वह उसके घर वालों को जान से मार देगा।

धमकी से घबराकर ननद को साथ लेकर गई थी युवती

boy deadly attack on girl friend, sister-in-law dead

धमकी से घबराई मंदीप कौर ने अपनी ननद मंजीत कौर को फोन कर सारी बात बताई और उसे घर बुलाया। इसके बाद ननद-भाभी लक्ष्मी विहार गई। वहां नवजोत ने पहले मंदीप के साथ धक्कामुक्की की। इसके बाद उसने चाकू निकाल लिया। वह मंदीप को मारने बढ़ा तो मंजीत कौर बीच में आ गई और चाकू उसे लग गया।

इसके बाद नवजोत मौके से फरार हो गया। मंजीत को गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर के प्रभारी संजीव कुमार पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मंदीप कौर के बयान पर आरोपी नवजोत के खिलाफ धारा 302 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।

केस के जांच अधिकारी एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए मंदीप कौर और उसकी सहेली को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed