{"_id":"5811f9744f1c1b3924bc4647","slug":"boy-dead-body-found-in-friend-house-died-due-tp-drugs-overdose","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दोस्त आए और युवक को बिठाकर ले गए बाइक पर, कमरे में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त आए और युवक को बिठाकर ले गए बाइक पर, कमरे में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Thu, 27 Oct 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त आए और युवक को बाइकर पर बिठाकर ले गए। सवेरे एक दोस्त के घर में युवक का शव मिला तो परिजनों के होश उड़ गए। घटना पंजाब के मानसा की है। सरदूलगढ़ के गांव झंडा कलां में एक 18 वर्षीय युवक का शव दोस्त के ही घर में कमरे से बरामद हुआ।
हालांकि एसएमओ सरदूलगढ़ सोहन लाल अरोड़ा ने पुष्टि की है कि युवक की मौत किसी नशीले पदार्थ की अधिकता से ही हुई है, लेकिन सही वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा। गांव झंडेकलां निवासी हरजीत सिंह उर्फ काला ने पुलिस को बताया कि वह तीन भाई हैं।
सोमवार रात को करीब 9 बजे वह अपने बड़े भाई राजिंदर सिंह और छोटे भाई बिक्करजीत सिंह के साथ बैठा बातें कर रहा था। इस दौरान बिक्करजीत सिंह के दोस्त जस्सा सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी उनके घर आ गए। वह किसी काम से जबरदस्ती बिक्करजीत को अपने साथ मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गए।
विज्ञापन
इसके बाद बिक्करजीत सिंह मंगलवार सुबह तक वापस नहीं लौटा। पहले उन्होंने बिक्करजीत सिंह के मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन बंद आने पर उसके दोस्तों को फोन किया उनके नंबर भी एक बार रिंग जाने के बाद बंद आने लगे।

बाजू पर इंजेक्शन के तो पेट पर चोट के निशान
drugs
हरजीत सिंह ने बताया कि संपर्क न होने पर करीब 11 बजे वह गुरप्रीत सिंह गोपी के घर गया जो उसके घर में कोई नहीं था। उसने देखा कि एक कमरे में उसका भाई बिक्करजीत मृत हालत में पड़ा हुआ था। उसने बताया कि उसके भाई के बाजू पर इंजेक्शन दिए जाने के पांच निशान थे और पेट के पास भी अंदरूनी चोट का निशान था। उसने घबराकर अपने माता, पिता और भाई को फोन किया।
हिसार में मजदूरी करने गए उसके पिता के देर शाम करीब 6 बजे घर आने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने बुधवार को जस्सा सिंह व गुरप्रीत सिंह गोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, फिलहाल पुष्टि नहीं की गई है।
दोस्त नशा बेचने और लेने के आदी
डीएसपी सरदूलगढ़ नरिंदर सिंह ने बताया कि बिक्करजीत सिंह के दोस्त जस्सा सिंह और गुरप्रीत सिंह गोपी नशीले पदार्थ बेचने और सेवन करने के आदी हैं। उनके अनुसार बिक्करजीत सिंह की मौत नशे की ओवरडोज की वजह से हुई है।