फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   boy committed suicide after murder of girl in punjab

युवती की हत्या करके युवक ने निगला जहर

Mon, 31 Aug 2015 04:04 PM IST
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर Updated Mon, 31 Aug 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
boy committed suicide after murder of girl in punjab

पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां युवक ने तेजधार हथियार से युवती की हत्या कर जहर निगल लिया। वारदात पंजाब के अबोहर के गांव मोजगढ़ में अंजाम दी गई। फिलहाल हत्या कर जहर निगलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक तरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गांव मौजगढ़ निवासी 19 वर्षीय युवती पर गांव के ही युवक ने बीच सड़क तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें युवती बुरी तरह घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े आए। इतने में युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, युवती की हत्या करने के बाद युवक ने खेतों में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। खेतों में काम करने आए एक किसान ने उसे तड़पते देखकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस को भी सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

boy committed suicide after murder of girl in punjab

पुलिस ने घटनास्‍थल पर पहुंच कर युवती के शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। युवती की उम्र 19 साल और पूजा नाम बताया जा रहा है।

वहीं, युवक का नाम राजू था, जिसे उसके परिजन राजस्‍थान के अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पूछताछ किए जाने पर युवती के परिजनों ने बताया कि राजू काफी समय से पूजा को परेशान कर रहा था। वह उसका पीछा किया करता था। आज सुबह पूजा फैकट्री में काम के लिए निकली तो राजू ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed