फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   boy come to meet girl friend in village, panchayat caught and wear them neckles of shoes

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आया, पंचायत ने दोनों को जूतों का हार पहनाया

Sun, 28 Aug 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Sun, 28 Aug 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
boy come to meet girl friend in village, panchayat caught and wear them neckles of shoes
महिला ने अपने पति की बजाय भांजे के साथ रहने पर सहमति जताई। - फोटो : Demo pic
शादीशुदा प्रेमिका से मिलना प्रेमी को महंगा पड़ा। पकड़े गए पंचायत ने जोड़े के गले में जूते का हार डलवाकर माफी मंगवाई। मामला, अंबाला सिटी का है।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेकर आज भी लोग किस कदर खुद ही मामले का फैसला कर लेते हैं, इसकी बानगी शुक्रवार को थाना पंजोखरा के एक गांव में देखने को मिली।

यहां के लोगों ने संदिग्ध हालात में पकड़े गए एक प्रेमी जोड़े की न केवल पिटाई की, बल्कि जूतों का हार डाल माफी भी मंगवाई। पुलिस को भी यह कहकर वापस भेज दिया गया कि फैसला पंचायत में ही होगा।
विज्ञापन

आधी रात को मिलने आया था प्रेमिका को

boy come to meet girl friend in village, panchayat caught and wear them neckles of shoes
प्‍यार
वीरवार की आधी रात को एक युवक थाना पंजोखरा के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव में अपनी प्रेमिका (विवाहित महिला) से मिलने के लिए आया था। तड़के गोगा माड़ी का जागरण देखकर लौट ग्रामीणों ने महिला को बाइक पर बिठाकर ले जाते उस युवक को देख लिया।

ग्रामीणों ने उनको रोक लिया। युवक व महिला को लोगों ने गांव में ही बिठा लिया और उनको कई थप्पड़ जड़े। इतने से भी मन नहीं भरा तो जूतों का हार तैयार कर आरोपी युवक के गले में डाल दिया।

युवक ने जूतों का हार निकाला तो महिलाओं ने युवक के साथ पकड़ी गई महिला के गले में पहना दिया। सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्राम पंचायत ने पुलिस से साफ कहा कि इस मसले को ग्राम पंचायत में ही निपटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed