फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Boy Beats by Girl on Tribune Chowk Slip Road in Chandigarh

चंडीगढ़ में युवती ने बीच सड़क दबंगई दिखाते हुए युवक को रॉड से पीटा, तमाशबीन लोग बनाते रहे वीडियो

Wed, 26 Jun 2019 04:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 26 Jun 2019 04:07 PM IST
Boy Beats by Girl on Tribune Chowk Slip Road in Chandigarh
युवती ने युवक को रॉड से पीटा - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में ट्रिब्यून चौक की स्लिप रोड पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक युवती ने सरेआम एक युवक पर रॉड से हमला कर दिया। किसी को कुछ समझ नहीं आया। लोग युवक को बचाने के बजाय वीडियो बनाने में लगे रहे। करीब 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। युवती ने रॉड से एक के बाद एक कई वार किए। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मोहाली निवासी युवती को गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है। फेज-10 निवासी युवती शीतल शर्मा (25) को गिरफ्तार कर लिया है।




साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला की कार भी जब्त कर ली है। घटना मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे की है। सेक्टर 29 निवासी नीतीश कुमार उर्फ शैंटी सैंट्रो कार में अपने परिजनों के साथ पीजीआई से बलटाना जा रहा था। जब उनकी कार ट्रिब्यून चौक के पास पहुंची तो एक कार रॉंग साइड से रिवर्स हो रही थी। इस कारण सड़क पर जाम लगा हुआ था। नीतीश अपनी कार से उतरकर उस कार के पास गया तो देखा उसमें एक व्यक्ति और दो लेडीज थीं।
विज्ञापन


नीतीश ने कार साइड में करने के लिए कहा तो कार में बैठी युवती भड़क गई और बोली- तू होता कौन है, हमें यहां से कार हटाने को कहने वाला। इस पर नीतीश ने विरोध किया तो गुस्साई युवती ने कार से रॉड निकाली और दे दनादन नीतीश पर बरसानी शुरू कर दी। नीतीश के सिर में गंभीर चोट आई है। हैरत की बात तो यह हे कि लोग उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाने में जुटे रहे। करीब एक घंटे तक हुए हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर उसकी कार भी जब्त कर ली। युवती शीतल निवासी मोहाली फेज दस की रहने वाली है।

एक घंटा चला ड्रामा, लगा जाम

घटना के बाद वहां जाम लग गया। लोगों की सूचना पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जसबीर सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल नीतीश को जीएमएसएच-32 में पहुंचाया। इसके बाद पुलिस टीम कार जब्त कर युवती को थाने ले गई।




पीजीआई से परिजनों के साथ लौट रहा था नीतीश
नीतीश की बहन गीता ने बताया कि उनकी रिश्तेदार का पीजीआई में ऑपरेशन था। वह पीजीआई से अन्य परिजनों के साथ पीजीआई से लौट रहे थे। रास्ते में उनके साथ यह वारदात हो गई। आरोपी युवती ने रॉड से उनकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। इससे कार में मौजूद बच्चे रोने लगे।

ट्रिब्यून चौक पर युवक को रॉड से पीटने वाली युवती के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
- चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी पीआरओ

 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed