फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bolero Driver firing On Bus In Panipat Of Haryana

पानीपत में दिल्ली से कुल्लू जा रही बस पर फायरिंग, बाल-बाल बची 11 सवारियां

Fri, 30 Aug 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bolero Driver firing On Bus In Panipat Of Haryana
बस पर की गई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर बने पानीपत फ्लाईओवर (एलिवेटिड हाइवे) पर बुधवार रात को दिल्ली से कुल्लू मनाली जा रही कुल्लू डिपो के बस चालक को एक बोलेरो चालक को ओवरटेक करना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


बस चालक के ओवरटेक करने के बाद बोलेरो चालक ने लगातार बस को हॉर्न व डिपर दिया। इसके बाद पानीपत बस स्टैंड के सामने बोलेरो चालक बस को ओवरटेक करता हुआ बस के परिचालक साइड पर आया और दो गोलियां दाग दी। 
विज्ञापन


गनीमत रही कि फायरिंग में किसी भी यात्री को गोली नहीं लगी। बस में करीब ग्यारह यात्री सवार थे। वारदात को अंजाम देने के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकले। बस चालक ने टोल प्लाजा तक उनका पीछा भी किया, लेकिन बोलेरो चालक टोल प्लाजा के पास यू-टर्न से दिल्ली की ओर गाड़ी मोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सवारियों को पीछे से आ रही कुल्लू की दूसरी बस में बैठा कर रवाना कर दिया । पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर, बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

बोलेरो चालक लगातार हार्न बजा रहा था: चालक
मैं एचआरटीसी कुल्लू डिपो की सरकारी स्कीम की वैटलिज स्कीम की तहत लगी वोल्वो बस को तीन साल से चलाता हूं। मेरे साथ बस में परिचालक देवेंद्र सिंह ठाकुर निवासी गांव नेर चौक तहसील बल्ल जिला मंडी (एचपी) भी था। मैं बस को रात 9 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली से मनाली के लिए लेकर चला था। बस में दिल्ली से 11 सवारियां सवार हुई थी।


रात को करीब 11 बजकर 50 मिनट पर हम पानीपत की सीमा में घुसे। सीमा के भीतर घुसने पर एलिवेटिड हाइवे पर सामने चल रही एक बोलेरो गाड़ी को ओवरटेक करते हुए बस को आगे निकाल लिया। करीब दो मिनट बाद वो बोलेरो चालक पीछे से हॉर्न बजाता हुआ व डिपर देता हुआ आया और बोलेरो को कई बार आगे निकालने की कोशिश की। 

करीब 12 बजे जब एलिवेटिड हाइवे पर बस स्टैंड के सामने पहुंचे, तो बोलेरो चालक उसकी गाड़ी को बस के पीछे से परिचालक वाली साइड पर ले आया। उसके साइड में आते ही एक दम धमाके की आवाज सुनाई दी। उस समय लगा कि शायद बस का टायर फट गया है। मैं बस को साइड पर लगा ही रहा था कि इसी दौरान बस के शीशे के टुकड़े मेरे उपर आकर गिरे व साथ ही दूसरे धमाके की आवाज सुनाई दी।

इसके बाद पता लगा कि बोलेरो चालक बस पर गोलियां चला रहा है। दो फायर करने के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। मैंने टोल प्लाजा तक उसका पीछा भी किया। इस दौरान बोलेरो में तीन लोग बैठे दिखाई दिए। रात करीब साढ़े तीन बजे तक पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद सवारियों को दूसरी बस से रवाना कर, वोल्वो को वापस दिल्ली ले जाया गया। - जितेंद्र सिंह, बस चालक।

- मेरी साइड ही चलाई दोनों गोलियां: परिचालक

पानीपत टोल प्लाजा पर एक सवारी को उतरना था। हाईवे पर बस के आने के बाद वो व्यक्ति उठकर खिड़की की तरफ आकर खड़ा हो गया। बोलेरो चालक ने जब गोली चलाई, तो मुझे लगा कि शायद किसी दूसरी गाड़ी की साइड बस के साथ लग गई है। क्योंकि वोल्वो बस के शीशे किसी भी वाहन की टक्कर व साइड से आसानी से टूट जाते हैं। 

जब इसके बाद दूसरे धमाके की आवाज सुनाई दी, तो मैंने बाहर झांक कर देखा, जिसके बाद पता लगा कि बोलेरो चालक काली पिस्तौल से बस पर गोलियां चला रहा है। एक गोली बस की अगली खिड़की के शीशे को लग कर ड्राइवर के सिर के एक इंच ऊपर से होती हुई बस के भीतर जा लगी। दूसरी गोली दरवाजे की खिड़की के शीशे को पार करती हुई बस में लगी। हमने बोलेरो का पीछा करते हुए पुलिस को भी सूचना दे दी थी। बोलेरो में तीन बदमाश थे। - देवेंद्र, बस परिचालक।

वारदात के बाद बस की चेकिंग के दौरान दो खोल मिले हैं। साथ ही टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर वहां पर बोलेरो गाड़ी मुड़ती हुई दिखाई दे रही थी । लेकिन उसमें गाड़ी का नंबर नहीं दिखाई दे रहा है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी में कितने बदमाश थे। टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - मोहनलाल, थाना शहर प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed