{"_id":"59e2308d4f1c1b0d698b5b67","slug":"body-recovered-in-a-flat-from-sonipat-haryana-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुबई से जिस फ्लैट की कराने आया रजिस्ट्री, उसी में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई से जिस फ्लैट की कराने आया रजिस्ट्री, उसी में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
Sonipat Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत के सेक्टर-10 स्थित श्री वर्धमान गार्डनिया सिटी के एक फ्लैट में दुबई से यहां फ्लैट की रजिस्ट्री कराने आए युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। युवक का शव देखकर परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने एनआरआई युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
मूलरूप से गन्नौर, जिला सोनीपत निवासी नितिन (33) फिलहाल अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ दुबई में रहकर नौकरी करता था। वह बुधवार रात को अपने परिजनों के पास यहां वापस आया था। शुक्रवार रात वह फाजिलपुर के पास स्थित श्री वर्धमान गार्डनिया सिटी के अपने फ्लैट नंबर 204 में रुका था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह जब नितिन के पास फोन किए तो दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
सुबह करीब दस बजे तक जब कोई जवाब नहीं मिला तो फ्लैट में पहुंचे तो वह मृत मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि नितिन के मुंह पर खून लगा मिला है। परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- फोटो : File Photo
शुक्रवार को कराई फ्लैट की रजिस्ट्री
नितिन बुधवार रात को अपने फ्लैट की रजिस्ट्री कराने ही भारत आया था। उसने शुक्रवार को इस फ्लैट की रजिस्ट्री कराई है। रात को वह अपने फ्लैट पर ही रुक गया था।
शनिवार की शाम लौटना था दुबई
नीतिन कई वर्षों से अपनी दो बेटियों लवण्या (8) व वारिन (3) तथा पत्नी के साथ दुबई में ही रह रहा था। शनिवार की शाम नीतिन की वापसी की फ्लाइट थी। बताया जा रहा है कि उनका एक रिश्तेदार भी रात को उसे फ्लैट पर छोड़ने गया था। वह फ्लैट पर उसे छोड़ वापस चला गया था। सुबह के समय मौत की सूचना से परिजनों व रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।
युवक का शव मिलने की सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दलबीर दांगी, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।