{"_id":"5bbb5891867a5568294dc9d3","slug":"body-of-a-child-found-outside-the-house-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर बोरी में मिला था मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के बाहर बोरी में मिला था मासूम का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Mon, 08 Oct 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले दोपहर को रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हुए बच्चे का शव उसी के घर के बाहर बोरे में मिला था। पुलिस हत्यारे और हत्या के कारणों का पता लगा रही थी, तभी उसके सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतक बच्चे की हत्या से पहले उसके साथ कुकर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। लुधियाना के जगीरपुर रोड की अमरजीत कालोनी से एक पांच साल का बच्चा अचानक गायब हो गया था। बच्चे की हत्या से पहले उसके साथ कुकर्म किया गया था। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम में हुआ है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के सिर पर भी चोट के निशान पाए गए है। उसके बाद ही गला दबा कर उसकी हत्या की गई है। मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जांच अधिकारी एएसआई सोमनाथ ने बताया कि अभी तक की जांच में यहीं पता चला है कि हत्या करने वाले ने बच्चे के साथ पहले कुकर्म किया और फिर उसके सिर पर चोट मारी।
विज्ञापन
सिर पर चोट मारने के बाद ही बच्चे की गला दबा कर हत्या की गई। उन्होंने कहा कि वारदात को अंजाम देने वाला काफी नजदीकी है। बच्चे के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे और इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा उल्लेखनीय है कि बच्चा शनिवार दोपहर को घर के पास ही खेल रहा था। इसी दौरान वह गायब हो गया। रविवार सुबह करीब चार बजे उसका शव बोरी में बंद घर के बाहर ही मिला।
विज्ञापन