फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BMW Car, Cash And Jewelry theft By Driver In Ludhiana

उधर वृंदावन माथा टेकने गया परिवार, इधर बीएमडब्ल्यू कार, नगदी और गहने लेकर ड्राइवर फरार

Mon, 08 Jul 2019 03:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Jul 2019 03:57 AM IST
विज्ञापन
BMW Car, Cash And Jewelry theft By Driver In Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर

लुधियाना में सिलाई मशीन के पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक माडल टाऊन निवासी रमन रिशी का ड्राइवर उनके घर से बीएमडब्ल्यू कार और चार लाख रुपये की नकदी के साथ साथ कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया। आरोपी ने घटना को अंजाम उस समय दिया जब मालिक अपने परिवार के साथ वृंदावन माथा टेकने गए थे। 

विज्ञापन


जब वह घर पहुंचे तो गाड़ी गायब देख उनके होश उड़ गए। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने रमन रिशी की शिकायत पर अगर नगर नेपाल निवासी धर्म सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक तीन जुलाई को वह परिवार समेत वृंदावन माथा टेकने गए थे। 

विज्ञापन

घर की रखवाली के लिए ड्राइवर धर्म सिंह को छोड़ कर चले गए। परिवार की गैर मौजूदगी में आरोपी ने बीएमडब्ल्यू कार और चार लाख रुपये की नकदी के साथ साथ कीमती सामान चोरी कर फरार हो गया।

वारदात के बारे में किसी पड़ोसी को भी जानकारी नहीं हुई। जब रमन रिशी घर लौटे तो देखा कि गाड़ी वहां पर नहीं थी और मेन गेट खुला था। उन्हें कुछ आशंका हुई तो वह तुरंत घर के अंदर गए।

सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व अन्य कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई रछपाल कौर ने बताया कि आरोपी गाड़ी अंबाला में छोड़कर फरार हो गया। गाड़ी तो बरामद कर ली गई है लेकिन आरोपी का अभी कुछ पता नहीं है। 

उसका नेपाल का पता निकलवा लिया गया है। जिसने उसे रखवाया था उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed