फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bloody conflict for Water, death of elder man

पानी के लिए खूनी संघर्ष, बुजुर्ग को मार डाला

Fri, 27 Jun 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंदा(करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंदा(करनाल) Updated Fri, 27 Jun 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
bloody conflict for Water, death of elder man

हरियाणा के घरौंदा के गांव मूनक में पानी को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में झगड़ा हो गया। आपसी झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें बीच बचाव करने आए एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीन महिलाओं सहित करीब आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

बुधवार देर शाम मूनक निवासी रामधारी (70) के परिवार के कुछ सदस्यों में गली में लगे नल से पानी भरने को लेकर आपस में कहासुनी हो गई और कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया और मारपीट में महावीर को काफी चोटें आईं। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी और रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

बीच बचाव करने आए दादा तो पीट दिया

bloody conflict for Water, death of elder man

घायल महावीर ने बताया कि वीरवार सुबह उसका लड़का दूध लेने के लिए गली में जा रहा था तो दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों सहित महिलाएं भी शामिल थीं। उन्होंने मदन को घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। मदन उनसे छूटकर जान बचाने के लिए अपने चाचा काला राम के घर में घुस गया।

हमलावर उसका पीछा करते हुए काला राम के घर में ही घुस गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान मदन के दादा रामधारी ने बीच बचाव किया और हमलावरों ने रामधारी के सिर व अन्य गुप्त जगहों पर डंडो से प्रहार कर दिया। इससे रामधारी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मदन की शिकायत पर दूसरे पक्ष के कुलदीप, महासिंह, कुलबीर, महिला शीला, मोहिनी व गीता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि मूनक में पानी के विवाद को लेकर झगड़े में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। मामले में तीन महिलाओं सहित छह व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed