फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Blind murder case: accused arrest by mohali police

प्रेमिका को देख नीयत खराब और कर दी प्रेमी की हत्या

Thu, 13 Feb 2014 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Thu, 13 Feb 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
Blind murder case: accused arrest by mohali police

थाना कुराली ने गैंगरेप मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से की गई गहन पूछताछ में थाना मुल्लांपुर के तहत सिसवा क्षेत्र में पिछले साल मार्च में हुए पटियाला निवासी प्रसून अग्रवाल के ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन


यह खुलासा एसडी(डी) जीएस ग्रेवाल ने खरड़ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए किया।

ग्रेवाल ने बताया कि कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक गांव मानकपुर शरीफ निवासी दविंदर सिंह लाली ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि 13 मार्च 2013 की मध्यरात्रि सिसवा रोड पर शिकार के दौरान अपनी 12 बोर की राइफल से फायर कर उसने पटियाला निवासी प्रसून अग्रवाल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


इस हत्याकांड में उसी के गांव का जतिंदर सिंह भी शामिल है, जो पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसने पुलिस को बताया कि वह साथी जतिंदर के साथ शिकार करने के लिए एक्टिवा स्कूटर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में उसने जब प्रसून अग्रवाल एवं उसकी प्रेमिका को देखा, तो प्रेमिका को देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने प्रसून की प्रेमिका को हासिल करना चाहा।

इस पर प्रसून से उनकी बहस हो गई। बस इसी बात पर उन्होंने प्रसून की हत्या गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही प्रसून की प्रेमिका मौके से भाग निकली और जंगल में छिप गई। फिर उसका पता नहीं चल पाया।

हत्या के बाद उन्होंने प्रसून के शव को ठिकाने लगाने के लिए सिसवा के निकट एक पुलिया के नीचे रेत में गाढ़ दिया। जिसे पुलिस ने 14 मार्च 2013 को बरामद कर लिया था।

डीएसपी राज बलविंदर सिंह मराड़ के अनुसार आरोपी के साथी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि थाना मुल्लांपुर पुलिस ने हत्या के इस मामले में प्रसून अग्रवाल (27) के भाई सौरव के बयानों के आधार पर उसकी प्रेमिका पटियाला निवासी अनुराधा उर्फ अनू एवं अन्यों के विरुद्ध ही हत्या का मामला दर्र्ज कर किया था।

उस समय पुलिस ने अनुराधा, जो कि बुड़ेल ,चंडीगढ़ में किराए पर रहती थी, को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो अनुराधा ने जो भी 13 मार्च की अपनी दिनचर्या बताई भी उसके मुताबिक पुलिस को युवती की बताई सारी कहानी सच नजर आई।

इस कारण पुलिस उसे बेकसूर समझ कर केस की जांच में जुटी रही। पुलिस ने अप्रैल के पहले सप्ताह में युवती की निशानदेही पर ही दोनों आरोपियों के स्कैच भी जारी किए, लेकिन पुलिस आरोपियों तक पहुंच नहीं पाई।

प्रेमिका पर लगा आरोप निकला झूठा  
अनुराधा के अनुसार वह 13 मार्च को सारे दिन प्रसून के साथ ही थी। प्रसून ने उसे सेक्टर-45 स्थित उसके घर के पास से अपने साथ लिया एवं सैंट्रो कार में वह सेक्टर-17 चंडीगढ़ गए थे, जहां पर उन्होंने शॉपिंग की।

बाद में वह पंचकूला गए, जहां से वह 5 बजे चंडीगढ़ के वेव मॉल में पहुंचे और साहिब, बीवी और गैंगस्टर मूवी देखी। इसके बाद वह दोबारा पंचकूला गए। बाद में देर रात उन्होंने हाइवे किनारे ढाबे पर खाना खाया।

रात दो बजे के करीब वह सिसवा रोड पर पहुंचे एवं कार सड़क किनारे लगाकर बातें, करने लगे। इसी बीच एक्टिवा पर सवार दो व्यक्तियों ने उनसे गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा।


प्रसून को वे लोग बातें करते हुए अपने साथ जंगलों की ओर ले गए। बाद में युवती ने गोली चलने की आवाज सुनी और वह कार से उतर कर झाड़ियों में छिप गई थी।

प्रेसवार्ता के दौरान डीएसपी खरड़ राज बलविंदर सिंह मराड़, सदर थाना प्रभारी मंजीत सिंह, सिटी थाना प्रभारी विजय कुमार एवं कुराली थाना प्रभारी इकबाल सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed