फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blast in factory in panipat, three killed

पानीपत: फैक्टरी में धमाका, 3 की मौत

Tue, 26 Aug 2014 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 26 Aug 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
blast in factory in panipat, three killed

पानीपत में सेक्टर-29 पार्ट-टू स्थित एक होम फर्निसिंग की फैक्टरी में हाइड्रो मशीन फटने से तीन कर्मियों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हाइड्रो मशीन फटने के बाद अफरा-तफरी मच गई और कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों के शवों को शव गृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार बाद दोपहर करीब चार बजे का है। सेक्टर-29 पार्ट-टू स्थित रेवेरा होम फर्निसिंग में एक हाइड्रो मशीन धमाके के साथ फट गई। इसके फटते ही फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। फैक्टरी का हर कोई कर्मी जान बचाने को बाहर भागा तो कोई अपने साथियों को बचाने के लिए हादसा स्थल की ओर दौड़ पड़ा। फैक्टरी कर्मियों ने यहां से फंसे लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम फर्निसिंग की फैक्टरी में धमाका

blast in factory in panipat, three killed

इसमें धर्मेंद्र (30) निवासी शिवनगर, अमित (30) निवासी राजनगर और सागर (22) निवासी कृष्णपुरा कच्ची फाटक की मौत हो गई जबकि बबैल निवासी अकबर गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्टरी कर्मियों ने धर्मेंद्र, अमित और सागर के शव को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और अकबर को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

हाइड्रो मशीन फटने की सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग पुलिस और डीएसपी तान्या मौके पर पहुंची। वहीं डीएसपी शहर जितेंद्र गहलावत सिविल अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

वर्जन
सेक्टर-29 पार्ट-टू में एक फैक्टरी की हाइड्रो मशीन फटने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को शव गृह में रख दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed