फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   blackmailing with nri woman via video in chandigarh

एनआरआई लड़की से दोस्ती करके बनाई वीडियो, अब वायरल के नाम पर शोषण और ब्लैकमेल

Sun, 01 Jul 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 01 Jul 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
blackmailing with nri woman via video in chandigarh
एनआरआई युवती से ब्लैकमेलिंग
एनआरआई युवती को वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में चंडीगढ़ साइबर सेल पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान द्वारका (दिल्ली) निवासी मनीष लिंगवाल (23) के तौर पर हुई है। आरोपी एयर इंडिया में बतौर सफाईकर्मी कार्यरत है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-19 थाने में आईपीसी की धारा 384, 511, 354डी और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। देर रात तक उसकी गिरफ्तारी संभव है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ सेक्टर-19 निवासी और वर्तमान में यूके बेस एनआरआई युवती ने कहा है कि करीब एक साल पहले उसे फेसबुक पर आरोपी मनीष ने मैसेज किए थे। पहले उसने उसे मैसेज न करने को लेकर समझाया था, लेकिन इसके  बावजूद वह उसे मैसेज करता रहा। इसके कुछ समय बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान उसने उसे इमोशनली ब्लैकमेल कर उससे न्यूड फोटो मंगवाई। युवती ने इनकार किया तो उसने आत्महत्या करने तक की धमकी दी। इसके बाद युवती ने उसे कुछ तस्वीरें भेज दीं। आरोपी मनीष ने उस पर दबाव डालकर उसे दिल्ली साथ रहने के लिए बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप के अनुसार मनीष हर बार उसे सुसाइड के नाम पर डराकर उससे अपनी बात मनवा लेता था। इसी के चलते उसने उसे अपने साथ रहने के लिए दिल्ली बुला लिया। कुछ समय बाद वह दिल्ली के द्वारका में उसके साथ लिव इन में रहने लगी। इस दौरान उसने उसे बताए बिना उसकी अश्लील वीडियो बना ली। कुछ समय बाद मनीष की हरकतों से परेशान होकर युवती वापस चंडीगढ़ आ गई। इसके बाद आरोपी ने उसे उसकी वीडियो और फोटोग्राफ्स इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर उससे 5 करोड़ रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही युवती को उसके फोटो और वीडियो भी भेजे। युवती को पता ही नहीं चला कि आरोपी ने उसके वह निजी वीडियो कब बनाए। इसके बाद उसने उसकी पांच करोड़ रुपये मांगने की कॉल रिकार्ड कर ली और पुलिस में इसकी शिकायत दी। मामला साइबर से जुड़ा होने पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने इसे साइबर सेल को ट्रांसफर कर दिया है। साइबर सेल ने द्वारका निवासी मनीष लिंगवाल के खिलाफ फिरौती समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम दिल्ली भेज दी है। देर रात तक आरोपी की गिरफ्तारी संभव है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed