Punjab News: जानलेवा है इनके हुस्न का जलवा! एक कारोबारी फंसा तो जिंदगी देकर ही बचा, आप भी रहें सावधान
हाजीपुर थाना प्रभारी अमरजीत कौर ने बताया कि महिलाओं को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि इन्होंने अभी तक कितने लोगों को हनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के होशियारपुर जिले थाना हाजीपुर की पुलिस ने हुस्न के जाल में फंसाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली महिलाओं और लड़कियों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इन्होंने गांव बुड्ढाबड़ में एक कारोबारी विकास दत्ता उर्फ लाडा को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया था। उसने परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी।
सुसाइड केस की जांच की गई तो महिलाओं के जाल में फंसने की बात सामने आई थी। यह सब उससे ब्लैकमेल कर पैसे मांगती थी। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विकास दत्ता और गिरफ्तार महिलाओं के मोबाइल के सहारे ही हाजीपुर पुलिस इन तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक इन महिलाओं का नेटवर्क होशियारपुर के अलावा पड़ोसी जिले गुरदासपुर और पठानकोट में भी फैला है। ये कारोबारियों को हनीट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठती थीं। महिलाओं और लड़कियों का यह गिरोह हुस्न का जलवा दिखाकर अलग-अलग कस्बों व शहरों में नौजवानों व धनाढ्य लोगों को हनी ट्रैप में फंसाते थे।
डीएसपी कुलविंद्र सिंह विर्क और हाजीपुर थाना प्रभारी अमरजीत कौर ने बताया कि सात मई को विकास दत्ता की आत्महत्या के बाद उसके मोबाइल को खंगाला गया। उसमें पैसे की डिमांड के मैसेज मिले। इसके पुलिस ने मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। पूछताछ में ब्लैकमेल करने वालों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विकास दत्ता सात मई को आत्महत्या से पहले पांच मई को मुकेरियां के पुआरा गांव में महिला सलमा के साथ मनारो उर्फ कृष्णा के घर गया था। घर पर सलमा, सोनिया, मनारो उर्फ कृष्णा, चरणजीत कौर, हिदायता, आशा और मंगत उर्फ बग्गी ने विकास दत्ता पर पैसों देने का दबाव बनाया और उसे कथित तौर पर धमकी दी। शर्म के मारे विकास दत्ता ने इस बात से परेशान होकर सात मई को आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस ने जांच के बाद मनारो उर्फ कृष्णा निवासी मुरादपुर जटां हाल निवासी पुआरां (मुकेरियां), चरणजीत कौर निवासी टांडा राम सहाय (मुकेरियां), हनी कुमार निवासी आनंद भवन गली, पुराना बाजार, गुरदासपुर और हिदायता निवासी बुड्ढावड थाना हाजीपुर को गिरफ्तार किया है।
हाजीपुर थाना प्रभारी अमरजीत कौर ने बताया कि महिलाओं को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि इन्होंने अभी तक कितने लोगों को हनी ट्रैप में फंसा कर ब्लैकमेल किया।