{"_id":"58307ab74f1c1bcc5e8fe651","slug":"black-money-of-45-lakh-recovered-in-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्टिवा में लेकर जा रहा था 45 लाख के पुराने नोट, पकड़े जाने पर बोला...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्टिवा में लेकर जा रहा था 45 लाख के पुराने नोट, पकड़े जाने पर बोला...
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 19 Nov 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
45 लाख की नगदी के साथ एक्टिवा सवार काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक पुलिस ने घुमार मंडी स्थित खालसा कॉलेज के बाहर लगाए नाकाबंदी के दौरान एक एक्टिवा सवार युवक को काबू किया, जिसके कब्जे से पुलिस ने 45 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने युवक से पूछताछ की लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दी। पुलिस ने युवक और पैसों को आयकर विभाग के हवाले कर दिया है।
थाना डिवीजन आठ में तैनात जसपाल सिंह के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को खालसा कॉलेज के बाहर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान वहां से एक्टिवा सवार युवक निकला। पुलिस को देख पहले तो वह रुक गया और फिर उसने निकलने की कोशिश की। ट्रैफिक पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस ने उससे कागज मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसकी डिक्की खुलवाई तो उसमें रखे बैग में करीब 45 लाख की नगदी मिली।
पुलिस ने उससे पैसों के बारे में पूछा तो युवक ने पहले फव्वारा चौक के पास स्थित एक ज्वेलर मालिक का नाम लिया और कहा कि वह बैंक में जमा कराने जा रहा है। पुलिस ने उससे पैसों के कागज की बात की तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने थाना डिवीजन आठ की पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। आयकर विभाग के अधिकारी नगदी की जांच करने में जुटे हुए है।