फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp haryana state sub-speaker gobind bhardwaj bruetly beated

भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता को पीटा, कपड़े फाड़े

Sat, 04 Apr 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल Updated Sat, 04 Apr 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
bjp haryana state sub-speaker gobind bhardwaj bruetly beated

विवाद सुलझाने आए भाजपा प्रदेश सह प्रवक्ता गोबिंद भारद्वाज को मारा पीटा गया और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। बस स्टैंड के पास भाजपा नेता की गाड़ी को एक डंपर ने टक्कर मार दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विज्ञापन


विवाद को सुलझाने पहुंचे भाजपा के प्रदेश सह प्रवक्ता गोबिंद भारद्वाज को डंपर चालक और साथियों ने पीट दिया। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इसके बाद सभी फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने डंपर से तोड़फोड की। वहीं भाजपा नेता को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नेता का हालचाल जानने प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात सुने बिना डंपर चालक ने बोल दिया हमला

bjp haryana state sub-speaker gobind bhardwaj bruetly beated

दरअसल, भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव कर्मवीर बिहाली गाड़ी से अपने क्षेत्र अटेली से नारनौल शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचे थे। उनकी गाड़ी बस स्टैंड से करीब 40 मीटर दूर विवेक होटल के सामने पहुंचीं तो पीछे से एक डंपर ने उसमें टक्कर मार दी। हालांकि पता नहीं चल पाया है कि गलती किसकी थी।

इस घटना के बाद भाजपा नेता कर्मवीर बिहाली व डंपर चालक बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। बात बढ़ती देख दोनों पक्षों ने अपने लोगों को फोन से मौके पर बुला लिया। प्रदेश सहप्रवक्ता गोबिंद भारद्वाज भी पहुंच गए। उनकी दुकान घटना स्थल के नजदीक मोहिनी टॉकिज गली में है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मामला सुलझाने की नियत से गोबिंद भारद्वाज ने चालक से बात करनी चाही तो उन लोगों ने बिना कुछ सुने हमला बोल दिया। उन लोगों ने गोबिंद भारद्वाज व कर्मवीर बिहाली की पिटाई करने के साथ ही उनके कपड़े फाड़ दिए। जब तक कोई कुछ समझता आरोपी फरार हो गए।

घटना पता चलते ही जुट गए कार्यकर्ता, आक्रोश

bjp haryana state sub-speaker gobind bhardwaj bruetly beated

घटना की भनक लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने डिवाइडर की उखड़ी टाइल व ईटों से डंपर में तोड़फोड़ कर दी।

मौके पर पहुंचे महावीर पुलिस चौकी के इंचार्ज रामेश्वरसिंह ने कार्यकर्ता को शांत रहने की अपील की लेकिन उनकी बातों का कोई असर नहीं हुआ। इस पर घायल गोबिंद भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को शांत किया।

घटना के बाद घायल नेता को अस्पताल में लाया गया। खबर प्रशासन को लगी तो डीसी अतुल कुमार, एसपी बलवान सिंह राणा, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम रोहित यादव सहित आलाधिकारी घायल का हाल जानने पहुंचे । घायल नेता का हालचाल जाना। इस दौरान डीसी ने आरोपी लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed