फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Billions of Cash Robbery in House at Jind

जींद: एक घंटे के लिए शादी समारोह में गया परिवार, पीछे घर से चोरी हो गए 28 लाख रुपये

Tue, 18 Feb 2020 05:05 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 18 Feb 2020 05:05 PM IST
सार

  • विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के घर से 30 मीटर की दूरी पर सोमवार रात को हुई वारदात। 
  • रात साढ़े नौ बजे शादी में गया परिवार साढ़े दस बजे लौटा तो हुई थी चोरी।
  • मोंटी के रास्ते घर में घुसे चोरों ने वारदात को दिया अंजाम।

विज्ञापन
Billions of Cash Robbery in House at Jind
घर में चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के घर से 30 मीटर दूर एक घर से चोरों ने 28 लाख रुपये चोरी कर लिए। वारदात के दौरान दयाल बाग निवासी आशु कथूरिया और उनकी पत्नी साक्षी बच्चों के साथ एक होटल में आयोजित शादी समारोह में गए हुए थे। हालांकि घर में ही दूसरे कमरे में रखे पांच लाख रुपये और आभूषण बच गए। 

विज्ञापन


मकान मालिक को शनिवार को बेचे गए प्लाट के रुपये मिले थे, जिसे उसने घर में ही रखे थे। मकान मालिक के अनुसार चोर छत से मोंटी के रास्ते मकान में दाखिल हुए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। परिवार रात साढ़े नौ बजे शादी समारोह में गया था और साढ़े दस बजे लौटा आया था। चोरों ने एक घंटे के अंदर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


रेडीमेड की दुकान चलाने वाले आशु ने बताया कि उसने अपना एक प्लाट 28 लाख रुपये में बेचा था। जो राशि शनिवार को मिली थी। उसने रुपये को घर में ही अलमारी में रखे थे। सोमवार रात को 9:30 बजे वह अपनी पत्नी साक्षी और दो बच्चों के साथ एक निजी होटल में अपने जानकार की शादी में गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Billions of Cash Robbery in House at Jind
चोरी की वारदात के बाद अलमारी से बिखरे कपड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

10:30 बजे वह शादी से लौटकर आया तो मकान के मुख्य गेट के दरवाजे पर लगा ताला ज्यों का त्यों मिला। अंदर बने कमरे में अलमारी में रखे कपड़े बिखरे हुए थे। जब उसने अलमारी में रखे पैसों की जांच की तो वे नहीं मिले। उसने तुरंत इसकी जानकारी झांझ गेट चौकी को दी। आशु ने बताया कि वारदात के लिए चोर छत पर बनी मोंटी के रास्ते घर में घुसे थे। क्योंकि मोंटी पर लगा दरवाजा खुला था। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर चोरी की वारदात का जायजा लिया।

लगातार हो रही हैं चोरियां
पिछले एक महीने से शहर में चोरी की वारदात लगातार हो रही हैं। कुछ दिन पहले एक ही रात में चोरों ने हांसी रोड, भिवानी रोड, एसडी स्कूल के पास व शहर थाना के ठीक सामने स्थित एक दुकान के साथ कुल आठ जगहों पर सेंध लगाई थी। हालांकि चार जगह ही चोरी करने में सफल हो पाए थे। इसके बाद गुरुवार की रात फिर से भिवानी रोड पर नकदी व तांबे के तार चोरी करने की वारदात हुई थी।

सीसीटीवी कैमरा में नजर आ रहे हैं दो लोग
पुलिस पास के ही एक मकान के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। इसमें वारदात के समय दो लोग गली से निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन इन्हें संदिग्ध नहीं माना जा रहा है।

मामले की चल रही है जांच: सुरेंद्र कुमार

Billions of Cash Robbery in House at Jind
चोरी की वारदात के बाद छत पर खड़े होकर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आशु की शिकायत पर घर से 28 लाख रुपये की चोरी होने पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। चोरों को पकड़ने के लिए चोरी को अंजाम देने वाले स्थान और दरवाजों पर मिले उंगली के निशान को लिया गया है। घटनास्थल का सीन ऑफ क्राइम करवाने के साथ डीएसपी धर्मबीर ने जायजा लिया है। आसपास लगे मकानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। -सुरेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी

पुलिस को जानकारों पर शक
जिस तरह घर में चोरी की वारदात को एक घंटे के अंदर अंजाम दिया गया है, उससे पुलिस को संदेह है कि किसी जानकार ने ही वारदात को अंजाम दिया होगा। उसे यह पता होगा कि पैसे एक ही अलमारी में रखे हैं। दूसरी अलमारी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसमें पुलिस को छत पर बनी मोंटी के दरवाजे के साथ लगी कुंडी पर भी शक है। अगर बाहर से कोई धक्का मारेगा तो यह ऊपरी भाग से टूटेगी, जबकि दरवाजे की कुंडी नीचे के भाग से हिली हुई है। 

कहा- चार महीने पहले भी पिता के मकान से हुई थी 4.70 लाख की चोरी 
आशु ने बताया कि चार माह पहले भी उनके पिता किलो मोहल्ला में रहने वाले अशोक कथूरिया के घर में चोरी हुई थी। चोर 4.70 लाख रुपये चोरी कर लिए थे। चोरी की वारदात पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है।

शहर में हालात चिंताजनक हैं। हमारे मोहल्ले में तीन-चार चोरियां एक महीने में हो चुकी हैं। मैं इसको लेकर गृह मंत्री अनिल विज से भी मिला था। अब फिर विधानसभा सत्र में उनसे मिलकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाऊंगा। डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed