फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bike robbery, bike robbery, crime, chandigarh

नकली चाबी से बाइक चुरा रहा था युवक, लोगों ने दबोचा

Sat, 16 Apr 2016 04:23 PM IST
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़
कुलदीप शुक्ला, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
bike robbery, bike robbery, crime, chandigarh
नकली चाबी से बाइक चुराने की कोशिश - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ की चार नंबर कॉलोनी में नकली चाबी की सहायता से स्टूडेंट की बाइक चुराता एक आरोपी काबू किया गया। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ करने में लगी है। पुलिस में शिकायत कॉलोनी नंबर-4 निवासी अजय कुमार ने दर्ज करवाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार की रात घर के आसपास ही पैदल टहलने निकला था। रात के करीब 11:30बजे घर लौटते समय एक व्यक्ति को अपनी बाइक स्टार्ट करते देखा। इस दौरान उसने अपनी बाइक पहचान आरोपी को दबोचकर शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने आरोपी की धुनाई करके संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार आरोपी ने अपना नाम नीरज प्रताप बताया है। आरोपी की तलाशी में चाभी का एक पूरा गुच्छा मिला है। जांच के दौरान ही पता चला कि आरोपी के पास से बरामद सभी चाभियां नकली है। इसके माध्यम से ही शहर में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते है। वहीं, आरोपी के बयानों पर पुलिस ने शक जताया है कि इसके गैंग में कई लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed