{"_id":"fa80ca7760dea7d53982fed6120acb77","slug":"bike-rider-boy-britally-beated-and-robbed-truck-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने माचिस मांगी और अंजाम दे दिया खौफनाक कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने माचिस मांगी और अंजाम दे दिया खौफनाक कांड
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 30 Oct 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने ट्रक ड्राइवर से माचिस मांगी। उसके बाद उन्होंने वो खौफनाक कांड अंजाम दे दिया कि सब सन्न रह गए। लुटेरों ने ड्राइवर को बुरी तरह पीटा। उसके बाद वे नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
देर रात हिमाचल के ऊना से सरिये का ट्रक लेकर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 आए राजेश (50) ने बताया कि वह सेक्टर-29 में केरोसीन पंप के पास ट्रक पार्क कर आराम कर रहा था। तभी दो मोटरसाइकिलों पर चार लड़के आए। उन्होंने सिगरेट पीने के लिए माचिस मांगी।
विज्ञापन
राजेश माचिस देकर फोन पर बात करने लगा, तभी एक लड़के ने उसके मुंह पर पंच मारा। फिर बदमाशों ने उस पर कंबल फेंककर बुरी तरह पीटा। उसके बाद वहीं से जा रहे राहगीरों ने ट्रक ड्राइवर को जीएमसीएच-32 अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उसका फोन बदमाश ले गए थे, उसने किसी दूसरे व्यक्ति के फोन से 100 नंबर पर कॉल की थी पर अस्पताल में घंटों तक पुलिस का इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं पहुंचा तो पीड़ित बिना शिकायत दर्ज करवाए वापस घर चला गया।
वारदात दर वारदात, पुलिस खाली हाथ
मंगलवार सुबह चार बजे भी सेक्टर-42 में एक युवक को पीटकर बदमाशों ने नकदी छीन ली थी। उस मामले में भी पीड़ित को वारदात की जगह मालूम न होने की वजह से उसने मामला दर्ज नहीं करवाया था।
सेक्टर-26 मंडी में भी कुछ दिन पहले तीन ट्रक ड्राइवरों को बेहोश कर बदमाश 85 हजार रुपये की नकदी और सामान लूट ले गए थे। रात में लगातार हो रही लूट की वारदात से पुलिस के सुरक्षा देने वाले दावों पर बड़े सवालिया निशान खड़े होते हैं।
नाके किस काम के
पुलिस लाख दावे करती है कि रात को पीसीआर चप्पे-चप्पे पर तैनात रहती है मगर रात में हो रही वारदात से ऐसा लगता ही नहीं कि पुलिस चौराहों पर तैनात रहती है।