फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bijnore big industrilist died in mohali

बिजनौर के बड़े उद्योगपति की मोहाली में मौत

Sat, 23 Aug 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 23 Aug 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
bijnore big industrilist died in mohali

उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के नामी उद्योगपति की आज मोहाली में गोली लगने से मौत हो गई। हादसा, मोहाली में हुआ। यहां सेक्टर-66 में शुक्रवार रात घर पर 32बोर की रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली लगने से लोट्स कंपनी के मालिक की मौत हो गई। उद्योगपति की पहचान गजिंदर सिंह (42)के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मृतक का परिवार मूलरूप से बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई की है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान बिजनौर में किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक उद्योगपति गजिंदर सिंह की कुराली (मोहाली) और बिजनौर (यूपी) में फैक्टरियां हैं। बिजनौर में लोट्स नाम से कंपनी चलाते है, जो मच्छर भगाने की दवाई बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिवाल्वर साफ करते समय हुआ हादसा

bijnore big industrilist died in mohali

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-66 के मकान नंबर 2020 में गजिंदर सिंह शुक्रवार रात ग्यारह बजे अपनी रिवाल्वर साफ कर रहा थे। तभी गलती से अचानक रिवाल्वर से गोली चल गई। गोली सीधे गजिंदर सिंह के सिर में लगी। घरवालों ने जैसे ही गजिंदर के चिल्लाने की आवाज सुनी। वह उसे तुरंत गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल ले गए।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस भी फोर्टिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार दोपहर फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बाद में पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के एक बेटा एवं बेटी हैं। दोनों ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

हमेशा सहायता के लिए रहते थे तैयार
मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि गजिंदर सिंह काफी मिलनसार थे। वह हमेशा दूसरों की सहायता के लिए तैयार रहते थे। रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों की जरूरत पड़ने पर सहायता करते थे। इसके अलावा वह अन्य लोगों का मार्गदर्शन भी करते थे। किसी को भी घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed