फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bihar, couple of bihar in chandigarh, Kidney transplant, cheated by Dr., five million, chandigarh

किडनी ट्रांसप्लांट करने के नाम पर बिहारी दंपति से ठगे पांच लाख

Thu, 17 Mar 2016 08:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Mar 2016 08:27 AM IST
विज्ञापन
bihar, couple of bihar in chandigarh, Kidney transplant, cheated by Dr., five million, chandigarh
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
बिहार से किडनी ट्रांसप्लांट कराने आए एक दंपति ने सेक्टर-3 थाने में एक डॉक्टर के खिलाफ पीजीआई में जल्द इलाज कराने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित दंपति ने सेक्टर-3 थाना पुलिस और एसएसपी विंडो पर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पटना की मनेयर कॉलोनी से आए दंपति चंदवती और पति राजेश ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी ने बताया कि उसके पति की पिछले दो वर्षों से तबीयत खराब है। बिहार में इलाज के बाद डॉक्टर ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन


डॉक्टर ने कहा कि इसके लिए बेहतर अस्पताल चंडीगढ़ में पीजीआई है। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद वह अपने पति और चार बच्चों को लेकर चंडीगढ़ आई। उन्होंने नया गांव में रहने के लिए किराए पर कमरा ले लिया। दो बार पीजीआई के चक्कर लगाने के बाद उनकी मुलाकात नया गांव में क्लिनिक चलाने वाले एक डॉक्टर से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि उस डॉक्टर ने आठ दिन में इलाज कराने का भरोसा दिया। वह झांसे लेकर उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-8 स्थित कोठी में बनाए क्लिनिक में लेकर गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वहां पानी ज्यादा पिलाने की वजह से उसके पति की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

इसके बाद उन्हें तुरंत मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि सेक्टर-8 स्थित कोठी में इलाज के दौरान आरोपी डॉक्टर ने उनसे कुल पांच लाख रुपये लिए। जिसकी उसके पास रसीद भी है। बार-बार चक्कर लगाने की वजह से उन्होंने डॉक्टर से इलाज कराने से इंकार कर दिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद रुपये वापस मांगने पर डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत पीड़ित दंपति ने सेक्टर-3 थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पीजीआई स्थित गुरुद्वारे में ठहरा है परिवार
पीड़ित दंपति ने बताया कि पांच लाख रुपये वह बिहार में जमीन बेचकर लाए थे। उनके साथ हुई ठगी के बाद उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। पिछले कुछ महीने से उनका परिवार पीजीआई स्थित गुरुद्वारे में ठहरा है।


पुलिस ने दर्ज किया बयान
सेक्टर-3 थाना प्रभारी नीरज सरना ने बताया कि पीड़ित दंपति ने करीब चार मार्च को शिकायत दी थी। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने बयान में बताया कि रुपये राजेश के इलाज और चेकअप में खर्च हुए हैं। आरोपी डाक्टर से पूरी रसीद और प्रूफ मांगा गया है। मामले की जांच में अगर कोई ठगी पाई गई तो डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed