फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big revelation on three accused arrested from Chandigarh in Sukhdev Singh Gogamedi murder case

गोगामेड़ी के हत्यारों पर खुलासा: मनाली-मंडी में की सैर, फिर चंडीगढ़ को बनाया ठिकाना, इस पहचान पर मिला होटल

Mon, 11 Dec 2023 03:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Dec 2023 03:00 PM IST
सार

गोगामेड़ी की हत्या की सुपारी देने वाले महेंद्रगढ़ के रामवीर सिंह जाट को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को पुलिस दिल्ली लेकर गई है। 

विज्ञापन
Big revelation on three accused arrested from Chandigarh in Sukhdev Singh Gogamedi murder case
सुखदेव सिंह हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को शनिवार की रात पुलिस ने चंडीगढ़ के एक होटल से गिरफ्तार किया। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। रविवार की सुबह चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-24 स्थित होटल में दबिश दी। टीम ने यहां होटल का रजिस्टर जांचा और तीन लोगों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी होटल में फर्जी पहचान पत्र के सहारे रुके थे। होटल में रुकने के लिए आरोपियों ने अपना नाम देविंद्र कुमार, जयवीर सिंह और सुखवीर सिंह बताया था। इसके बाद पुलिस होटल के रिसेप्शनिस्ट को अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी शनिवार शाम 7:40 बजे कमल पैलेस में रुकने पहुंचे थे। सेक्टर-24 में यह होटल एक शराब ठेके के बगल में बना है। इसकी तीसरी मंजिल पर बने कमरा नंबर 105 में सभी आरोपी ठहरे थे। रविवार सुबह सेक्टर-17 थाना प्रभारी राजीव कुमार, सेक्टर-11 थाना प्रभारी मलकीत सिंह और सेक्टर-24 पुलिस चौकी प्रभारी समेत करीब दर्जनभर पुलिसकर्मियों ने होटल में दबिश दी। यहां दस्तावेज की जांच की और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस होटल संचालक से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार रात लगभग 8:30 बजे चंडीगढ़ के होटल में दबिश दी थी। यहां से दो शूटर समेत तीन लोगों को दबोचा था। गिरफ्तार आरोपियों में शूटर रोहित राठौड़, नितिन फौजी और इनका एक मददगार उधम शामिल है। जानकारी के मुताबिक तीनों वारदात को अंजाम देने के बाद हिसार पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल के मनाली और मंडी में ठहरे। वहां से चंडीगढ़ पहुंचे थे।


उधर, गोगामेड़ी की हत्या की सुपारी देने वाले महेंद्रगढ़ के रामवीर सिंह जाट को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को पुलिस दिल्ली लेकर गई है। 

यह है मामला

पांच दिसंबर को राजस्थान की राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो शूटरों नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने श्याम नगर में उनके ही आवास में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed