{"_id":"64b4d5b68eb707a35103b037","slug":"big-revelation-in-murder-case-of-sukhmandeep-kaur-of-mudhal-village-of-verka-in-amritsar-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: सुखमनदीप हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, काला जादू सीखना चाहती थी आरोपी, चाकू से चीर दिया था दिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: सुखमनदीप हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, काला जादू सीखना चाहती थी आरोपी, चाकू से चीर दिया था दिल
Mon, 17 Jul 2023 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:16 AM IST
सार
मंगलवार शाम सुखमनदीप कौर आरोपी दलबीर सिंह और जसबीर कौर के घर पहुंची। आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत अपने घर में ही बच्ची के दिल पर चाकू से वार किया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वार के बाद बच्ची ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
सुखमनदीप कौर
- फोटो : फाइल
विस्तार
अमृतसर में वेरका के गांव मूधल की 9 वर्षीय सुखमनदीप कौर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। वेरका पुलिस द्वारा बच्ची के पड़ोस में रहने वाली जसबीर कौर व परिवार के तीन सदस्यों से की गई पूछताछ में रोंगटे खड़े करने वाली बात सामने आई है। पता चला है कि परिवार के मुखिया दलबीर सिंह की पत्नी जसबीर कौर काला जादू सीखना चाहती थी। इसके लिए वह पिछले कई साल से तांत्रिकों के चक्कर में फंसी हुई थी। इसी झांसे में आकर उसने बच्ची की हत्या की साजिश रची।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला जसबीर कौर तांत्रिक से प्रभावित थी और वह खुद काला जादू सीख परिवार का कारोबार बढ़ाना चाहती थी। वेरका पुलिस ने मूधल गांव की बच्ची की हत्या के मामले में बच्ची के पड़ोस में रहने वाले दलबीर सिंह, उसकी पत्नी जसबीर कौर, उसके लड़के सूरज सिंह और बहू पवनदीप कौर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में NIA का बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से आए थे हत्या में प्रयुक्त हथियार
विज्ञापन
तांत्रिक के बारे में नहीं हुआ कोई खुलासा
पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ। आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरी तरफ वेरका थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह ने बताया कि आरोपी तांत्रिक के बारे में अभी कोई न तो जानकारी मिल पाई है और न ही उसकी पहचान हो सकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान करने के साथ-साथ उसकी तलाश कर रही है।
मंगलवार देर शाम हुई थी सुखमनदीप की हत्या
मंगलवार शाम सुखमनदीप कौर आरोपी दलबीर सिंह और जसबीर कौर के घर पहुंची। आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत अपने घर में ही बच्ची के दिल पर चाकू से वार किया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वार के बाद बच्ची ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया था। इसके बाद आरोपियों ने रात के समय बच्ची का शव एक बोरे में डाल पास की एक हवेली में छिपा दिया और शक से बचने के लिए परिवार के साथ मिल कर बच्ची की तलाश करने लगे थे।
यह भी पढ़ें: Punjab: बीएसएफ ने अमृतसर के सीमांत गांव हासिमपुरा से पकड़ा ड्रोन, लोकल पुलिस के हवाले किया
पूरा परिवार गिरफ्तार
एसीपी वेस्ट सुखपाल सिंह ने बताया कि इसमें मूधल निवासी दलबीर सिंह, उसकी पत्नी, बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ दौरान किसी तांत्रिक के उकसाने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। लेकिन अभी तक न तो तांत्रिक की पहचान हो सकी। न ही उसके बारे बहुत ज्यादा जानकारी ही मिल सकी है। उन्होंने बताया कि पुलिस तांत्रिक का पता लगाने के प्रयास कर रही है, ताकि उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सके।