{"_id":"5c5075b1bdec22737d20c1ef","slug":"big-revealing-in-a-murder-case-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरविंदर सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सगे भाइयों ने साथी संग मिलकर उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरविंदर सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सगे भाइयों ने साथी संग मिलकर उतारा था मौत के घाट
Wed, 30 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना के टिब्बा रोड के गोपाल नगर इलाके में मौत के घाट उतारे गए गुरविंदर की पिटाई आरोपी दो भाइयों ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। गुरविंदर को पीटने के लिए आरोपियों ने लाठी और डंडों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने गुरविंदर की हत्या के मामले में जगजीत सिंह और उसके भाई रंजीत सिंह के अलावा उनके साथी विनोद कौशल टिब्बा रोड निवासी को नामजद कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई जनक राज ने बताया कि हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि जगजीत सिंह की घायल पत्नी अभी भी सिविल अस्पताल में दाखिल है। उसकी हालत पहले से बेहतर है, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही अस्पताल में उनके बयान दर्ज करेगी, ताकि सारी सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
एएसआई के मुताबिक डॉ. सीमा, डॉ कुलवंत सिंह और डॉ. मंदीप सिंह पर आधारित बोर्ड ने गुरविंदर सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में पता चला कि गुरविंदर सिंह की बाई बाजू टूटी हुई थी। इसके अलावा सिर की हड्डी भी टूटी मिली, सिर की हड्डी टूटने से ही उसकी मौत हो गई थी। उसके अलावा भी गुरविंदर के शरीर पर काफी गहरी चोटों के निशान थे। जिससे आशंका यही है कि गुरंविदर की पिटाई करने वालों ने उसे डंडे-लाठियों और लात घूसों से जमकर पीटा है।
विज्ञापन