{"_id":"4a5ec290119e7accca78637493c47734","slug":"big-online-fraud-with-mohali-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर तीन SMS आए और अकाउंट से उड़ गए 65 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर तीन SMS आए और अकाउंट से उड़ गए 65 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली में एक व्यक्ति के मोबाइल पर एक के बाद एक तीन एसएमएस आए और उसके बैंक अकाउंट से 65 हजार रुपये साफ हो गए। इए ऑनलाइन ठगी की शिकायत पुलिस को दी गई तो उन्होंने केस दर्ज कर मामला साइबर सेल को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिकायत मोहाली सेक्टर-78 हाउस नंबर-510 निवासी अमित कुमार प्राइवेट जॉब करते है। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह किसी काम से चंडीगढ़ आए थे। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-22 स्थित पेट्रोल पंप के पास एटीएम से पैसे निकाले।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर तीन एसएमएस आए। इसमें एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले गए और खाते से 40 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हुआ। अकाउंट से हुए फर्जीवाडे़ की शिकायत उन्होंने सेक्टर-22 चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन
आठ दिन पहले हुई थी धोखाधड़ी
17 जनवरी 2016 को धनास निवासी जय सिंह ने इसी प्रकार 16 हजार की ठगी का केस दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर जब घर पहुंचे तो जेब से पर्स गायब था। इसके बाद उनके अकाउंट से एटीएम के माध्यम से 16 हजार के ट्रांजेक्शन का एसएमएस आया।
साइबर सेल नाकाम
चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल केस को सुलझाने में सफल नहीं हो पा रही है। साइबर टीम द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी न किए जाने के कारण शहर में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, साइबर सेल चार मामलों को सुलझाने का दावा कर रही है। जबकि, अगस्त 2015 में आईजी आरपी उपाध्याय ने कहा था कि इस साल साइबर क्राइम के मामले पिछले साल की तुलना में छह महीने में बढ़े हैं।