{"_id":"57e6d6764f1c1b3176a83905","slug":"big-fruad-on-the-name-of-sending-abroad-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने के नाम पर ठग लिए 24 लाख, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने के नाम पर ठग लिए 24 लाख, दो के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 Sep 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
विदेश ले जाने का झांसा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-51 स्थित अजंता एन्क्लेव निवासी की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाली महिला व अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार रजिंदर सिंह ने बताया कि पिछले साल उनकी मुलाकात कनाडा जाने के संबंध में सेक्टर-49 में इमिग्रेशन ऑफिस चलाने में वाली परमजीत कौर से हुई थी।
इस दौरान महिला ने उसको कनाडा भेजने के एवज में 24 लाख की डील तय कर ली। शिकायतकर्ता का आरोप है फर्जी वीजा व अन्य दस्तावेज दिखाकर महिला ने धीरे -धीरे उनसे डील का पूरे पैसे ले लिए। लेकिन, बाद में उसको न तो विदेश भेजा गया और न ही आरोपी महिला और उसके ऑफिस में काम करने वालों ने सही जवाब दिए।
शिकायतकर्ता के अनुसार दोबारा आरोपी से संपर्क करने पर उसने पैसे देने से भी इनकार कर दिया। जिसके बाद उन्होंने सेक्टर-49 थाना पुलिस में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
फर्जी निकला महिला का पता
वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। जबकि, महिला ने अपना स्थानीय पते में मोहाली व सेक्टर-51 का पता दिया था। पुलिस की जांच में वह भी फर्जी मिला है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।