{"_id":"99f214c7fd687cb3dd0466c63af2ab87","slug":"bhiwani-youth-looted-in-candigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने आए युवक को तीन ने लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देने आए युवक को तीन ने लूटा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Nov 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की परीक्षा देने आए भिवानी के युवक को मौली जागरां में तीन युवकों ने लूट लिया।
मनीमाजरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में विनोद, राजेश और लकी शामिल है। तीनों यहां के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता हरियाणा के जिला भिवानी के गांव कादमा निवासी सोमबीर सुबह रेलवे स्टेशन पर उतरा था।
स्टेशन से वह अपने चाचा को मिलने के लिए मौली जागरां के विकास नगर में आया। चाचा को मिलने के बाद वह जीरकपुर में रेलवे की परीक्षा देने जा रहा था तो तीनों ने विकास नगर के सामुदायिक केंद्र के पास पर्स, मोबाइल फोन और कुछ जरूरी दस्तावेज छीन लिया। पर्स में 500 रुपये थे।
मौली जागरां पुलिस चौकी प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।