फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhiwani CIA arrested miscreant from Chambal Valley

मुरैना से 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हरियाणा की सीआईए टीम को मिली बड़ी सफलता

Tue, 08 Sep 2020 10:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Sep 2020 10:03 PM IST
सार

  • भिवानी पुलिस ने रखा था 50 हजार का इनाम, राजस्थान पुलिस का पांच हजार का इनामी बदमाश
  • विनोद महला गुर्जर गैंगस्टर से जुड़ा था बदमाश संजय बहल, साथी मनीष ने खोला ठिकाने का राज
  • बदमाश संजय पर हत्या, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास के सात केस दर्ज 

विज्ञापन
Bhiwani CIA arrested miscreant from Chambal Valley
सीआईए टीम की गिरफ्त में साथी संग इनामी बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हत्या, लूट, डकैती, हत्या प्रयास जैसे संगीन मामलों में पुलिस के अति वांछित इनामी खूंखार बदमाश संजय को सीआईए भिवानी की टीम ने चंबल घाटी के बीहड़ों से कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। पिछले चार साल से भिवानी व राजस्थान पुलिस को चकमा देकर चंबल घाटी के बीहड़ों में छिपे बदमाश के ठिकाने का राज उसी के साथी मनीष उर्फ मुंशी ने पुलिस के सामने खोला। सीआईए टीम ने मनीष को साथ लेकर ही चंबल घाटी के बीहड़ों में उसके ठिकाने पर पहुंचकर उसे धर दबोचा। 

विज्ञापन


डीएसपी हेडक्वार्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए थाना इंचार्ज योगेश कुमार की टीम ने बहल निवासी संजय को मुरैना (मध्य प्रदेश) स्थित चंबल के बीहड़ों से गिरफ्तार किया है। संजय पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन अपराधों के चलते बहल, लोहारू थाने में केस दर्ज हैं। 
विज्ञापन



संजय राजस्थान पुलिस का भी भगोड़ा आरोपी है। आरोपी ने हमीरवार थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक हत्या कर दी थी। जिस पर वर्ष 2017 में पांच हजार का इनाम रखा गया था। भिवानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो मामलों में वर्ष 2019 में 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। बदमाश संजय पर सात केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि अपराधी संजय के साथी मनीष उर्फ मुंशी निवासी सतनाली जिला महेंद्रगढ़ को एक मुकदमे में गिरफ्तार किया था। मनीष से पूछताछ में संजय के ठिकाने का पता चला, जिसके बाद सीआईए की स्पेशल टीम मध्य प्रदेश तक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

विनोद महला गुर्जर गैंगस्टर से भी जुड़े थे आरोपी संजय के तार
राजस्थान के गैंगस्टर विनोद महला गुर्जर के साथ भी आरोपी संजय के तार जुड़े थे। आरोपी उसके इशारे पर भी काम कर रहा था। बदमाश संजय लगातार अपराध करता चला गया लेकिन एक बार भी किसी भी मुकदमे में पुलिस के हाथ नहीं आया। पिछले चार सालों से वह पुलिस से बचने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ही बीहड़ के जंगलों तक पहुंचा था। पुलिस अब उसके साथियों व आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है। गैंगस्टर विनोद महला फिलहाल जेल में बंद है।

बदमाश संजय पर दर्ज केस
पिलानी रोड बहल पर एक नवंबर को फर्नीचर व्यापारी राकेश शर्मा की हत्या के प्रयास पर बहल थाने में केस दर्ज। बहल के पुराने बाजार में परचून व्यापारी बृजमोहन पर गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में आठ नवंबर 2019 को केस दर्ज। राजस्थान के हमीरवास थाने में हत्या लूट और डकैती के आरोप में 20 अगस्त 2017 को केस दर्ज हुआ, जिसमें गोली मारकर एक शख्स की हत्या की गई थी। 

पिस्तौल के बल पर स्कॉर्पियो गाड़ी व 1700 रुपये छीनने के मामले में लोहारू थाने में 10 फरवरी 2020 में केस दर्ज। गृह अतिचार मामले में तीन सितंबर 2011 को बहल थाने में केस दर्ज। लूट के प्रयास के मामले में 17 अगस्त 2014 को बहल थाने में केस दर्ज। अवैध हथियार मामले में 18 सितंबर 2014 को बहल पुलिस थाने में केस दर्ज।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed