फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BHAJYUMO President Murder Case

प्रॉपर्टी विवाद में हुई भाजयुमो अध्यक्ष की हत्या

Thu, 29 May 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 29 May 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
BHAJYUMO President Murder Case

सकेतड़ी स्थित आवास में घुसकर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आशुतोष भारद्वाज की करीब चार करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी विवाद में ही हत्या की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के बाद फरार बाकी दोनों आरोपियों को ऋषिकेष के लक्ष्मण झूला के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इनमें जटाधारी शंकरगिरी उर्फ संजय और प्रवीण कुमार उर्फ टिंकू निवासी जींद शामिल हैं। टिंकू के पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल व सात कारतूस भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


संजय, हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजी गई कांग्रेस नेत्री सरोज हुड्डा का भाई है, जो साधु की वेश में रहता था। उसके खिलाफ अलग-अलग जगहों पर डकैती, चोरी सहित कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हत्या के इरादे से करीब एक महीना पहले संजय ही पिस्टल लेकर आया था। अब इस मामले के आठों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। ऋषिकेष से पकड़े गए दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

डीसीपी अश्विन शेणवी ने भी प्रापर्टी विवाद के कारण ही हत्या होने की पुष्टि की है। उन्होंने इस घटना के लिए राजनीति से जुड़े मसले को जिम्मेवार नहीं ठहराया है। इससे पहले ‘अमर उजाला’ ने 28 मई के अंक में ही खबर प्रकाशित कर यह संभावना जता दी थी।

एसीपी, एएसआई पर लगे आरोपों की जांच दूसरे एसीपी को

एसीपी और एएसआई पर भाजपा जिलाध्यक्ष विशाल सेठ के साथ दुर्व्यवहार और दोनों परिवारों में पहले हुए विवाद की शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की गई, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस अधिकारी और एएसआई के खिलाफ मिली शिकायत की जांच का जिम्मा एक एसीपी को सौंपा गया है। अगर, कोई दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कटारिया और विज पहुंचे शोक जताने
भाजयुमो के नेता आशुतोष भारद्वाज की हत्या पर शोक जताने अंबाला से नवनिर्वाचित सांसद रतनलाल कटारिया और भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज बुधवार को उनके घर पहुंचे।

कटारिया ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही जिन पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस घटना के बाद दुर्व्यवहार किया, उनके निलंबन पर भी जोर दिया।


उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आशुतोष की छोटी बेटी 10 दिनों की है और उनकी पत्नी को जो आघात पहुंचा है, वह भी असहनीय है। जिला अध्यक्ष विशाल सेठ ने कहा की जल्द ही भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी से मुलाकात करेगा।

शोकग्रस्त परिवार को धैर्य बंधाने वालों में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्षा बंतो कटारिया, भाजपा नेता शामलाल बंसल, ज्ञानचंद गुप्ता, जिला महामंत्री भारत भूषण रिहौड़, जिला उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह और मीडिया प्रभारी विकास पाल भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed