{"_id":"b8671cd94bb5a34cbbce006b0b908361","slug":"betting-in-india-england-test-match-5-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में सट्टेबाजी, 5 धरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में सट्टेबाजी, 5 धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Aug 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के टेस्ट मैच पर सट्टा लगाने वाले पांच लोगों को आपरेशन सेल की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया से दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए सट्टेबाजों की पहचान रामदरबार फेस-दो के नरेश गुप्ता, सुनील कुमार, पंचकूला सेक्टर-15 के कृष्ण मोहन, मनीमाजरा स्थित माडर्न हाउसिंग बोर्ड के दिलबाग राय और मोहाली निवासी राजीव कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से 8400 रुपये और दस मोबाइल फोन बरामद हुए।
पुलिस ने सट्टेबाजों से हाेंडा सिटी और आई-20 भी बरामद की है। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने पांचों सट्टेबाजों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन