फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   bengoli, girl raped by lover and sold for prostituion at ludhiana, punjab

दुल्हन बनाना था जिसे, रेप कर 2 लाख में बेच दिया देह के दलालों को

Fri, 26 Aug 2016 05:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना
अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना Updated Fri, 26 Aug 2016 05:27 PM IST
विज्ञापन
bengoli, girl raped by lover and sold for prostituion at ludhiana, punjab
girl raped and sold - फोटो : demo
शादी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल से लाई नाबालिग को आरोपी युवक ने दुराचार के बाद दो लाख रुपये में बेच दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब देह व्यापार की जगह पहुंचे एक व्यक्ति ने नाबालिग की बात सुनी और उसके परिजनों को सारी जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद नाबालिग के परिजन पश्चिम बंगाल से यहां पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी को बरामद करने के बाद आरोपी युवक को उसके घर से काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने आरोपी जुबेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


 

वह उसे मुंबई घुमाने के लिए ले गया

bengoli, girl raped by lover and sold for prostituion at ludhiana, punjab
girl raped and sold - फोटो : demo
जानकारी के अनुसार जुबेर करीब पांच माह पहले पश्चिम बंगाल से नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा कर फरार हो गया। वह उसे मुंबई घुमाने के लिए ले गया। वहां पर आरोपी ने काफी समय उसके साथ दुराचार किया इसके बाद उसे दिल्ली ले आया। दिल्ली में कुछ समय रहने के बाद वह लुधियाना के भामियां कलां इलाके में रहने लगा।

आरोपी ने नाबालिग के साथ दुराचार के बाद उसे देह व्यापार करने वाले के पास दो लाख रुपये में बेच दिया। वहां आए एक व्यक्ति को नाबालिग ने सारी बात बताई तो उसने नाबालिग के परिजनों को फोन पर इसकी जानकारी दी। वह बुधवार को लुधियाना पहुंचे।  एसीपी पूर्वी सौरव जिंदल ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जल्द कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed