फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Become a swirling fake police arrested a young man

नकली पुलिस बन घूमता एक युवक दबोचा

Sun, 27 Oct 2013 09:10 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Oct 2013 09:10 AM IST
विज्ञापन
Become a swirling fake police arrested a young man
बलटाना पुलिस ने शहर में नकली पुलिस मुलाजिम बनकर घूमते छह नौजवानों के विरुद्ध मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पांच साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से बिना लाइसेंस की पिस्तौल भी बरामद की है।
विज्ञापन


थाना मुखी तरलोचन सिंह ने बताया कि बलटाना चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह एवं हवलदार सतिंदर सिंह को शनिवार को सुबह सूचना मिली थी कि बिना नंबर वाली टाटा सफारी में कुछ नौजवान घूम रहे हैं। सादे कपड़ों वह लोग आम लोगों को पुलिस मुलाजिम बता रहे हैं। उन पर शस्त्र भी हैं।
विज्ञापन


इस पर चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जीरकपुर-पटियाला मार्ग स्थित गांव दयालपुरा टी प्वाइंट पर घेराबंदी की। पुलिस ने उनमें से एक साथी को पकड़ लिया, जबकि पांच टाटा सफारी में सवार होकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि काबू किए आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ अरश निवासी गांव ढडरीयां के रूप में हुई है। उसके पास से तलाशी के दौरान 9 एमएम की पिस्तौल भी बरामद हुई है।


उन्होंने बताया कि फरार हुए कथित आरोपियों में निर्मल सिंह निवासी ढडरीयां, गुरलाल निवासी सनौर एवं तीन अज्ञात हैं। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके गांव का निर्मल सिंह उसे साथ लेकर आया था। यह पिस्तौल फरार आरोपी गुरलाल सिंह की है।

थाना मुखी ने बताया कि यह लोग खुद को पुलिस मुलाजिम बता रहे थे एवं पिस्तौल के कवर पर भी पुलिस लिखा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने शक जाहिर किया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आए हुए थे। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed