फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   beant singh murder case, terrorist tara, jagtar singh tara, cbi, case trial, chandigarh

बेअंत सिंह हत्याकांड के आरोपी आतंकी तारा के खिलाफ ट्रायल शुरू

Sat, 09 Jul 2016 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sat, 09 Jul 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
beant singh murder case, terrorist tara, jagtar singh tara, cbi, case trial, chandigarh
जगतार सिंह तारा - फोटो : ‌file photo
पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के आरोपी आतंकी जगतार सिंह तारा के खिलाफ शुक्रवार को केस का ट्रायल शुरू हो गया। तारा पर धारा 268 लगी होने के कारण वह जेल से बाहर नहीं आ सकता। इसलिए केस की सुनवाई बुड़ैल जेल में ही विशेष अदालत में हुई।
विज्ञापन


पहले दिन सीबीआई के तत्कालीन एसपी एके ओहरी के बयान दर्ज किए गए। इसके अलावा अगली सुनवाई के लिए एक सीबीआई अफसर, यूटी के दो पूर्व डीएसपी (तत्कालीन इंस्पेक्टर) और गुजरात के सीएफएसएल अधिकारी को समन भेजे गए हैं।  
विज्ञापन


पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की बम ब्लास्ट में हत्या के मामले में आरोप तय होने से पहले ही आतंकी जगतार सिंह तारा बुड़ैल जेल से फरार हो गया था। मामले में अन्य दोषियों के खिलाफ ट्रायल पूरा हो चुका है और उन्हें सजा सुनाई जा चुकी है। तारा की पिछले साल जनवरी में थाईलैंड से गिरफ्तारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले उसके फरार होने के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ केस का ट्रायल पूरा होने के बाद सारा रिकार्ड सुप्रीम कोर्ट में जमा हो गया था। तारा की गिरफ्तारी के बाद केस से जुड़ा सारा रिकार्ड मंगाया गया था। इस कारण तारा के खिलाफ केस का ट्रायल शुरू होने में लंबा वक्त लग गया।

बुड़ैल जेल की विशेष अदालत में हुए बयान

beant singh murder case, terrorist tara, jagtar singh tara, cbi, case trial, chandigarh
जगतार सिंह हवारा - फोटो : ‌file photo
शुक्रवार को बुड़ैल जेल की विशेष अदालत में दिल्ली सीबीआई के पूर्व एसपी ओहरी ने बताया कि उन्होंने इस हत्याकांड को लेकर 3 से 4 गवाहों के बयान लिए थे। साथ ही मौके से 3-4 सबूत एकत्र किए थे। इसके अलावा उन्होंने केस की जांच से जुड़े कई अन्य तथ्य पेश किए। वहीं ओहरी के बयान के बाद तारा ने अपने एडवोकेट से उनका क्रास एग्जामिनेशन कराने से इंकार कर दिया। 

अगली सुनवाई जुलाई अंत में
अदालत ने केस की जांच से जुड़े यूटी पुलिस के दो तत्कालीन इंस्पेक्टरों (बाद में डीएसपी बने) नने राम और विजय कुमार, सीबीआई से एडिशनल एसपी रिटायर्ड (तत्कालीन इंस्पेक्टर) एजीएल कौल और गुजरात में सीएफएसएल अधिकारी रहे सीएम पटेल को अगली सुनवाई के लिए समन जारी किए हैं। हालांकि इनमें से विजय कुमार और एजीएल कौल की मृत्यु हो चुकी है। इस पर अदालत ने इसका वेरिफिकेशन कराने के आदेश दिए हैं। केस की अगली सुनवाई जुलाई अंत में होगी।

1995 में बम ब्लास्ट से की थी सीएम की हत्या

beant singh murder case, terrorist tara, jagtar singh tara, cbi, case trial, chandigarh
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार सिंह हवारा - फोटो : फाइल फोटो
31 अगस्त 1995 को पंजाब सिविल सचिवालय की बिल्डिंग के पास हुए बम ब्लास्ट में पंजाब के तत्कालीन सीएम बेअंत सिंह की मौत हो गई थी। इस ब्लास्ट में 17 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। केएलएफ के दिलवार सिंह जयसिंहवाला ने यह आत्मघाती हमला किया था। इस हत्याकांड में दोषी पाए गए बलवंत सिंह राजोआणा को पटियाला जेल में 31 मार्च 2012 को फांसी देने के वारंट अदालत ने जारी किए थे। हालांकि किन्हीं कारणों से केंद्र सरकार ने इस फैसले पर रोक लगा दी थी।

जेल ब्रेक में अदालत दो को सुना चुकी है सजा और 14 को बरी 
बुडै़ल जेल ब्रेक केस में सीजेएम कोर्ट ने 11 अगस्त को आतंकी जगतार सिंह हवारा और परमजीत सिंह भ्यौरा को दोषी करार दे चुकी है। हालांकि उनकी सजा को कोर्ट ने अंडरगॉन (ट्रायल के दौरान सजा पूरी करना) कर दिया था। दोनों बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य थे। इसके अलावा जेल के तत्कालीन सुपरिंटेंडेंट डीएस राणा, डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट दलबीर सिंह संधू, असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट वेद मित्तल गिल और पीएस राणा, वार्डर इंद्र सिंह, हवलदार निशान सिंह सहित नारायण सिंह चौरा, नंद सिंह, शेर सिंह, लखविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, सुबेग सिंह, गुरनाम सिंह और एसपी सिंह को कोर्ट सबूतों के अभाव में बरी कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed