फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Over swindled from four people

Ghaziabad News: चार लोगों से 35 लाख से अधिक ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Over swindled from four people
गाजियाबाद। अलग-अलग लोगों से साइबर ठगो ने 35 लाख से अधिक की रकम ठग ली। साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि जिन खातों में यह रकम ट्रांसफर हुई है। उनको फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि
विज्ञापन


केस एक

इंदिरापुरम शक्ति खंड निवासी कैलाश चंद्र ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। जिसमें निवेश करने की बात लिखी थी। उसको खोलने पर आरोपियों ने उनको मोटी कमाई का झांसा दिया। आरोपियों ने उनको कुछ एप डाउनलोड कराए। इसके बाद उनको 10 लाख 40000 रुपए ट्रांसफर करने को कहा। उन्होंने आरोपियों के कहने के अनुसार रकम ट्रांसफर कर दी। जिसके बाद उनको कोई भी पैसा नहीं मिला। जबकि उनको डाउनलोड कराए गए एप में उनको बढ़ी हुई रकम दिख रही थी। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन


----

केस दो

इंदिरापुरम ज्ञान खंड निवासी विजय शर्मा ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। उसको पूरा बिना पढ़े ही उन्होंने खोल दिया। यह एपीके फाइल थी। इसके बाद उनके खाते से 850000 कट गए। मोबाइल से भी उनका नियंत्रण छूट गया। इस मामले की जानकारी उनको अगले दिन हुई। फिर उन्होंने थाने में शिकायत दी। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

बेहटा हाजीपुर निवासी लीना ने बताया कि अनजान नंबर से उनके पास एक लिंक आया था जिसमेंलाइक करने के नाम पर उनको कमाई का लालच दिया गया।आरोपियों ने उनसे 600000 की रकम ट्रांसफर कर ली। जब उनको लगा कि अब पैसा नहीं मिलेगा तो उन्होंने संपर्क करना बंद कर दिया।


---

मुरादनगर के मिल्क चाकरपुर गांव निवासी सुदीप कुमार ने बताया कि उनके पास एक मैसेज आया था। इसके बाद उनको मोटी कमाई का लोगों ने लालच दिया और 10 लाख 41000 उनसे ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने उनसे अब संपर्क बंद कर दिया है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed