फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be Aware to Fraud by Private Mobile Sim Companies

निजी कंपनी का नंबर खरीद रहे हैं तो सावधान रहें

Thu, 27 Nov 2014 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
Be Aware to Fraud by Private Mobile Sim Companies

सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, मगर निजी मोबाइल कंपनियों ने यह कारनामा कर दिखाया है। एक ही मोबाइल नंबर दो उपभोक्ताताओं को एलॉट कर दिया गया है। यह उपभोक्ता भी दो अलग-अलग जिले और अलग-अलग कंपनियों के हैं। जिस उपभोक्ता के पास नंबर पहले से चल रहा है, उसकी इनकमिंग बंद हो गई है और नया नंबर लेने वाले की सारी सुविधाएं चालू हैं। ऐसे में एक उपभोक्ता से संपर्क करने के लिए कोई नंबर मिलाए तो बात दूसरे से हो रही है।

विज्ञापन


पिछले चार दिनों से यह फजीहत बनी हुई है, मगर समाधान के लिए कोई तैयार नहीं है। भिवानी के सेक्टर-13 निवासी रवि कुमार तंवर ने कुछ वर्ष पहले टाटा डोकोमो कंपनी से ‘9034757502’ मोबाइल नंबर पर पोस्टपेड कनेक्शन लिया था।
विज्ञापन


इसी साल जनवरी माह में उन्होंने इसे वोडाफोन में पोर्ट करा लिया। तब से लगातार इस नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं और बकायदे इसका बिल भी जमा कर रहे हैं। किन्हीं कारणों से बीच में करीब 15-20 दिनों के लिए यह नंबर बंद हो गया था। इसके बाद 6 नवंबर को दोबारा इस सिम को चालू भी करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों डोकोमो ने यही नंबर झज्जर के कृष्ण कुमार नामक युवक को प्रीपेड सेवा के रूप में एलॉट कर दिया है, जबकि रवि का नंबर पहले से ही चालू है। अब दोनों उपभोक्ता इसी नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हाल यह है कि रवि से संपर्क करने के लिए कोई फोन मिलाए तो बात झज्जर के कृष्ण से हो रही है।

वहीं रवि किसी को कॉल कर रहे हैं तो उसके मोबाइल पर भी यही नंबर पहुंच रहा है। आफत यह है कि रवि को आने वाले सारे कॉल, मैसेज कृष्ण तक पहुंच रहे हैं। इस समस्या को लेकर रवि ने दोनों ही कंपनियों के कस्टमयर केयर से संपर्क किया, मगर कोई समुचित जवाब अब तक नहीं मिला है।


उधर, इसी नंबर का इस्तेमाल कर रहे झज्जर के कृष्ण कुमार की हालत भी खस्ता है। रांग नंबर रिसीव करते हुए तंग आ चुके हैं। कृष्ण के मुताबिक बीते 18 नवंबर को उसने प्रीपेड कनेक्शन लिया था। तब से लगातार फोन रवि के नाम के उसके पास आ रहे हैं। दोनों ही उपभोक्ताओं को यह भय सता रहा है कि कहीं दूसरे की किसी गलती का खामियाजा उन्हें न भुगतना पड़ जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed