{"_id":"409b92737517590d92b5b56d7b7ade5f","slug":"be-aware-before-giving-bank-account-info-online-fraud-may-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर कोई अकाउंट इन्फो मांगे तो सावधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर कोई अकाउंट इन्फो मांगे तो सावधान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 May 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के साइबर क्राइम सेल की स्पेशल टीम ने फोन पर जानकारी लेकर लोगों के अकाउंट से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन
ठगी के आरोप में चंडीगढ़ के साइबर सेल ने दिल्ली के कीर्ति नगर से दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। गैंग के तीनों आरोपियों को वीरवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
आरोपी सरिता (29), अंजू वर्मा (22) और सरीश खुराना (25) लंबे समय से फोन पर एटीएम के पिन नंबर और अकाउंट नंबर लेकर लोगों से फर्जीवाड़ा कर रहे थे।
लोगों की शिकायत पर पूरे गैंग को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित की गई थी। साइबर सेल इंस्पेक्टर जसपाल की अगुवाई में पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
आरोपी लोगों को फोन कर क्रेडिट कार्ड बनाने की बात कहते और उनसे बैंक अकाउंट संबंधी पूरी जानकारी हासिल कर लेते। काफी समय से यह गैंग नार्थ रीजन में सक्रिय चल रहा है।
विज्ञापन