फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BBA student raped in mohali, accused absconding

शादी का झांसा देकर बीबीए की छात्रा से रेप, आरोपी हुआ फरार, अब फोन भी हुआ बंद

Tue, 03 Jul 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Tue, 03 Jul 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
 BBA student raped in mohali, accused absconding
सांकेतिक तस्वीर
शादी का झांसा देकर एक युवक ने बीबीए छात्रा से रेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी हरविंदर सिंह निवासी जुझार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी फरार है। बलौंगी थाना पुलिस ने धारा-420 व 376 के तहत केस केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर मनवीर सिंह ने कहा कि पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की मोहाली की एक नामी यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही है। वह यहां अपनी मां के साथ रहती है। साल 2016 में वह अपने एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से आरोपी के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया था कि वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव तक रखा था। उसने कहा था कि फिलहाल उसकी जॉब नहीं लगी है, जैसे ही उसकी जॉब लग जाएगी, वह उससे शादी कर लेगा। ऐसे में दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। बाद में आरोपी शादी से आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में भी लड़की ने आरोपी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन आरोपी ने बहानेबाजी शुरू कर दी। पीड़िता का फोन तक उठाना बंद कर दिया। उसने उसके पारिवारिक सदस्यों से मिलने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे इसमें भी कामयाब नहीं होने दिया। बाद में उसे धमकियां देने लगा। इसके बाद लड़की ने हिम्मत कर सारी बात अपने पेरेंट्स को बता दी। साथ ही बलौंगी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed