{"_id":"592ef1c14f1c1ba915bdd519","slug":"bathinda-girl-gangraped-by-8-people-on-7-different-places","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता की करतूत से तंग आकर घर छोड़ा, जिसने भी पनाह दी इज्जत लूट ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की करतूत से तंग आकर घर छोड़ा, जिसने भी पनाह दी इज्जत लूट ली
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Thu, 01 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता की छेड़छाड़ से तंग आकर बठिंडा (पंजाब) से घर छोड़कर भागी एक 17 वर्षीय किशोरी गैंगरेप का शिकार हो गई। डेढ़ माह में 8 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हिसार से लेकर अलवर तक नाबालिग ने जहां भी सहारा लिया, उसी ने हवस का शिकार बनाया। दुष्कर्म करने वालों में दो तो पिता-पुत्र हैं।
रेलवे थाना की एसआई उषा देवी ने बुधवार दोपहर को सिविल अस्पताल में लड़की की मेडिकल जांच कराई। मेडिकल रिपोर्ट में लड़की से गैंगरेप की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार बठिंडा की एक नाबालिग लड़की (17) डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर ट्रेन से हिसार रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। वह प्लेटफार्म पर बैठी थी। वहां कैंटीन वाले अमर सिंह ने बातचीत शुरू की और फिर वह उसे पनाह देने का आश्वासन देकर एक घर में ले गया।
आरोप है कि उसने रात भर लड़की से दुष्कर्म किया। बाद में उसने परिचित सफाई ठेकेदार राम अवतार को बुुला लिया। वह लड़की को ले गया और उससे दुष्कर्म किया। कई दिन दुष्कर्म चलता रहा। इसके बाद लड़की दिल्ली रोड पर विद्युत नगर के पास चप्पल बेचने वाले एक बुजुर्ग के संपर्क में आ गई। बुजुर्ग उसे बहला-फुसलाकर घर ले गया और उससे जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बुजुर्ग घर से बाहर गया तो उसके बेटे ने रेप किया।

रेप करने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल
रेप
- फोटो : DEMO Pics
युवती ने पुलिस को बताया कि हांसी में उसे एक आदमी मिला। वह उसे झांसे में लेकर अलवर ले गया। अलवर के मकान में उसके साथ एक आदमी ने दुष्कर्म किया। वह खुद को वकील बता रहा था। अलवर में ही एक बिजली कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी तरह वहां से छूटकर ट्रेन में फिर हिसार पहुंच गई। वहां रेलवे स्टेशन पर बैठी थी कि सूचना मिलने पर जीआरपी ने उसे ले जाकर महिला बाल संरक्षण अधिकारी के सामने पेश किया। जहां से उसे कैमरी रोड के शैशव कुंज आश्रम में भेज दिया गया।
लड़की का पिता ट्रक चलाता है। पुलिस ने बुधवार को उसे बुलाया। लड़की ने बताया कि पिता द्वारा छेड़छाड़ से दुखी होकर उसने घर छोड़ा था। रेलवे थाना के एसएचओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत पर अमर सिंह, रामअवतार व एक अन्य समेत सात-आठ के खिलाफ गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए आदेश : डीजीपी
रेप
- फोटो : DEMO Pics
आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए आदेश : डीजीपी
पंजाब के बठिंडा की नाबालिग से हिसार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले का हरियाणा पुलिस प्रमुख ने कड़ा संज्ञान लिया है। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि केस दर्ज किया जा चुका है। रेलवे पुलिस का मामला है। जो भी आरोपी हैं, उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए जा चुके हैं। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।