{"_id":"656320f93d06dde3820b2efc","slug":"bathinda-counter-intelligence-caught-one-accused-from-delhi-along-with-two-weapons-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद काउंटर इंटेलिजेंस की दिल्ली में दबिश, हथियारों समेत एक को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद काउंटर इंटेलिजेंस की दिल्ली में दबिश, हथियारों समेत एक को पकड़ा
Sun, 26 Nov 2023 04:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Nov 2023 04:16 PM IST
सार
अब काउंटर इंटेलिजेंस की टीम मामले की गहनता से जांच में जुटी है। वह यह भी पता लगा रही है कि कितने हथियार और किसके माध्यम से आरोपियों तक पहुंचे हैं। उधर, संगरूर जेल में बंद तीन आरोपियों को पुलिस जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। बताया जा रहा कि गिरफ्तार आरोपियों को इन्हीं से निर्देश मिलना था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने शुक्रवार को दिल्ली से एक युवक को दो हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार आरोपी का नाम जसमीत बताया जा रहा है। कुछ दिन पहले आठ अवैध हथियारों के साथ राजभूपिंदर सिंह निवासी गांव डिक्ख (बठिंडा), रमन कुमार निवासी गुरुहरसहाय, जगजीत सिंह निवासी गांव ढिल्लवां खुर्द (फरीदकोट) को काउंटर इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। इनसे पूछताछ के आधार पर आरोपी को दिल्ली से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को इंटेलिजेंस की टीम ने दिल्ली के जसमीत नामक युवक को दो हथियारों समेत काबू किया। शनिवार को बठिंडा की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब तक इन आरोपियों से कुल 10 हथियारों की बरामदगी हो चुकी है। इन हथियारों को मध्य प्रदेश से खरीदा गया था।
विज्ञापन
अब काउंटर इंटेलिजेंस की टीम मामले की गहनता से जांच में जुटी है। वह यह भी पता लगा रही है कि कितने हथियार और किसके माध्यम से आरोपियों तक पहुंचे हैं। उधर, संगरूर जेल में बंद तीन आरोपियों को पुलिस जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी। बताया जा रहा कि गिरफ्तार आरोपियों को इन्हीं से निर्देश मिलना था।
विज्ञापन