{"_id":"5b3791ab4f1c1b634d8b94d4","slug":"basketball-player-made-husband-addicted-to-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबॉल खिलाड़ी को पति ने बनाया नशे का आदी, देह व्यापार करने के लिए भी हुई मजबूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बास्केटबॉल खिलाड़ी को पति ने बनाया नशे का आदी, देह व्यापार करने के लिए भी हुई मजबूर
दविंदर पाल सिंह , अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Basketball player
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा तस्करी के लिए बदनाम गांव दौलेवाला के पास से नशे की आदी बीएससी नर्सिंग कोर्स पास राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी को सिख जत्थेबंदियों ने स्थानीय नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने प्रेम विवाह किया था और उसका पति नशे का आदी था। नशे की पूर्ति के लिए उसने अपनी पत्नी को भी आदी बना दिया। दोनों का तलाक हो गया तो पीड़िता मायके गई।
मायके वालों ने नशे के चलते उसे घर से बेदखल कर दिया। पीड़ित शमशानघाट में रात बिताने लगी तो उसे एक ढाबा मालिक ने अपने चंगुल में फंसा लिया। इसके बाद पीड़ित लड़की नशा तस्करी के साथ-साथ देह व्यापार के लिए भी मजबूर हो गई।
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी दमदमी टकसाल के नेता राजा सिंह खुखराना, सतपाल सिंह डगरू, सतनाम सिंह सलीना, गुरमीत सिंह कोरेवाला ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गांव दौलेवाला के पास बंद ढाबे में एक लड़की नशे की हालत में पड़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने मौके पर लड़की को नशा करते देखा। लड़की ने बताया कि वह अपने लिए और ढाबे व अन्य रुकने वाले ट्रक चालकों के लिए गांव दौलेवाला से नशा लाती है। वह पहले कोट ईसेखां के शमशानघाट में रात बिताती थी। बाद में ढाबा मालिक ने उसे अपने चुंगल में फंसा लिया और उससे तस्करी शुरू करवाई और उस गलत काम के लिए मजबूर हो गई।
थाना सिटी प्रमुख इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह सरां ने कहा कि पीड़ित लड़की के बयान दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने कहा कि वह ग्रेजुएट है। वह जब लुधियाना में बीएससी नर्सिंग कर रही थी तो वहां इलाज करवाने आए प्यारा सिंह गांव जैमलवाला से उसके प्रेम संबंध बन गए। चार साल पहले उन्होंने विवाह कर लिया। पीड़िता के मुताबिक वह राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी भी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्यारा सिंह नशे का आदी था और उसे भी नशा के आदी बना दिया। उनका तलाक हो गया तो वह मायके में रहने लगी। नशे के कारण उसके मां बाप ने उसे घर से बेदखल कर दिया। वहीं पुलिस के मुताबिक पीड़िता का 10 वर्ष पहले सुरिंदर सिंह गांव लद्धूवाला (फाजिल्का) से विवाह हुआ था। वह भी नशे का आदी था, जिस कारण उसका तलाक हो गया था।