फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Barnala police recovered cash and weapons from car during the blockade

Barnala: फॉर्च्यूनर से 12 लाख की नकदी और रिवॉल्वर बरामद, नहीं दिखा सके दस्तावेज, चार गिरफ्तार

Thu, 28 Mar 2024 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 04:39 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पर बरनाला पुलिस ने जिले भर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की हुई है। इसके चलते बडबर टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक सफेद फॉर्च्यूनर कार से नकदी और असलहा बरामद किया गया।

विज्ञापन
Barnala police recovered cash and weapons from car during the blockade
police checking - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरनाला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से नकदी और असलहा बरामद किया है। बडबर टोल प्लाजा पर चंडीगढ़ से बठिंडा की तरफ आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी से 12 लाख 46 हजार रुपये और 12 बोर रिवॉल्वर बरामद हुई है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 50 हजार से अधिक नकदी रखना प्रतिबंधित है। कार सवार दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले थे और पुलिस को नकदी और रिवॉल्वर के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने नकदी और रिवाल्वर जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार कर पर्चा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पर बरनाला पुलिस ने जिले भर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की हुई है। इसके चलते बडबर टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक सफेद फॉर्च्यूनर कार से नकदी और असलहा बरामद किया गया। यह कार चंडीगढ़ से बठिंडा की ओर जा रही थी। कार से कुल 12 लाख 46 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। कार सवार इस नकदी के संबंध में कोई जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस ने उनके पास से एक 32 बोर की रिवॉल्वर भी बरामद की, जिसका उक्त लोगों के पास कोई लाइसेंस भी नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोई भी व्यक्ति 50 हजार से अधिक नकदी नहीं रख सकता है। इसके तहत बरनाला पुलिस ने उक्त व्यक्तियों के खिलाफ थाना धनौला में मामला दर्ज कर लिया है।


डीएसपी बरनाला ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों बलजीत सिंह निवासी कैथल, विशाल चावला निवासी दिल्ली, नरोत्तम कुमार निवासी पिहोवा और सौरव आहूजा निवासी कुरुक्षेत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने चुनाव आयोग की फ्लाइंग दस्ता टीम, आयकर विभाग को नाकास्थल पर बुलाकर इसकी जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed