{"_id":"63995c217a15355c432c7db3","slug":"banking-fraud-with-businessman-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूरियर के नाम पर ठगी: कारोबारी के दो बैंक खातों से 1.03 लाख रुपये निकाले, आप भी रहें सावधान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कूरियर के नाम पर ठगी: कारोबारी के दो बैंक खातों से 1.03 लाख रुपये निकाले, आप भी रहें सावधान
Wed, 14 Dec 2022 10:50 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:50 AM IST
सार
बैंक में जाकर पता करने पर जानकारी मिली कि 40 हजार और 49 हजार रुपये एक बैंक खाते में, 4400 रुपये एक मोबाइल नंबर पर दर्ज पीपीआई वॉलेट में और 10 हजार रुपये जेआरजी बैंक खाते में जाने का पता लगा। उन्होंने मामले की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोनीपत सदर थाना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के गांव ककरोई के रहने वाले कारोबारी को झांसे में लेकर खाते से 1.03 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को देकर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव ककरोई निवासी रविंद्र कुमार ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह जेपी फायर प्रोटेक्शन इंजीनियरिंग के नाम से फर्म चलाते हैं। उनकी फर्म में एचडीएफसी और एसबीआई के खाते लिंक हैं। 23 अक्तूबर को उनके पास एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका एक कूरियर आया है। उसे प्राप्त करने के लिए आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा गया है। उसे बता दीजिए। उसी समय एक मैसेज भी उनके मोबाइल पर आया। उस समय उनका एक कूरियर आना था। उन्हें लगा कि वही कूरियर आया होगा, जिस पर उन्होंने उसे ओटीपी बता दिया।
विज्ञापन
ओटीपी बताने के कुछ देर बाद ही उनके दोनों बैंक खातों से तीन रुपये कटने के मैसेज उन्हें प्राप्त हुए। उन्होंने उस तरफ ध्यान नहीं दिया। बाद में 24 अक्तूबर को उनके एचडीएफसी खाते से तीन बार में 49 हजार, 40 हजार और 10 हजार रुपये की निकासी हुई। साथ ही उसी दिन एसबीआई के खाते से 4400 रुपये निकाले गए। उनके खाते से कुल एक लाख तीन हजार 400 रुपये निकाले गए। जब बैंक में जाकर पता किया तो 40 हजार और 49 हजार रुपये एक बैंक खाते में, 4400 रुपये एक मोबाइल नंबर पर दर्ज पीपीआई वॉलेट में और 10 हजार रुपये जेआरजी बैंक खाते में जाने का पता लगा। उन्होंने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन