6 नकाबपोशों ने बैंक पर धावा बोल 7 लाख लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी उपमंडल की सीमा से सटे राजस्थान के गांव गोठ्या बड़ी में सोमवार को दिन दहाड़े चार नकाबपोश बदमाश गांव की बड़ोदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा से सात लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
जाते समय लुटेरे एक बैंक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी छीन ले गए और बैंक के कर्मचारियों को पुलिस में मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। जिस जगह यह वारदात हुई वहां से हरियाणा के झूंपा पुलिस चौकी की दूरी महज आधा किलोमीटर दूरी पर है।
बताया जाता है बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद सिवानी की तरफ ही फरार हुए थे। उधर, मामले की सूचना मिलने के बाद राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सिवानी पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, दोपहर बारह बजे लगभग गांव से गोठड़ी जाने वाले रास्ते पर दो पिकअप जीप खड़ी थी तथा दोनों जीपों में तीन-तीन युवक सवार थे। दोपहर को चार युवक बैंक में पहुंचे। जिनमें दो ने चेहरा ढक रखा था तथा दो युवक वाहनों में ड्राइवर सीट पर बैठे रहे।
पिस्तौल की नोक पर लॉकर से लाखों रुपये निकाले
बैंक में घुसते ही बैंक कर्मचारी सुंदरलाल एवं बैंक की द्वितीय महिला अधिकारी कमलेश की कनपट्टी पर पिस्तौल तान दी एवं जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय बैंक में इंदासर निवासी बैंक उपभोक्ता पवन व उसकी पत्नी सुमन एवं एक महिला कविता भी पैसे लेने के लिए बैंक में आई हुई थी।
जिनको भी लुटेरों ने चुपचाप खड़े रहने की चेतावनी दी। लुटेरों ने काउंटर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये एक बैग में डाल लिए तथा बैंक में कागजातों को बिखेर दिया तथा महिला कर्मचारी को पिस्तौल की नोक पर कमरे में रखे लॉकर के पास ले जाकर लॉकर खुलवाया तथा लॉकर से लाखों रुपये निकाल लिए।
बैंक कर्मचारियों एवं पुलिस अनुसार लुटेरे कुल सात लाख रुपये लूटकर ले गए। घटना को अंजाम देने से पहले लुटेरों ने बैंक के दरवाजे भी बंद कर दिए थे। लूट की घटना के बाद लुटेरे वाहनों में सवार होकर बिना किसी डर-भय के हरियाणा क्षेत्र में फरार हो गए।
पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानप्रकाश नवल ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज करने की कार्रवाई करेंगे। वहीं सिवानी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले की सूचना उन्हें भी मिली है। सूचना के बाद हरियाणा व राजस्थान की सीमा पर नाकेबंदी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि बदमाशों को काबू किया जा सके इसके लिए पुलिस अलर्ट है।