फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bag Snatcher was son of head constable UT police

हेड कांस्टेबल का बेटा निकला झपटमार

Wed, 23 Apr 2014 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 23 Apr 2014 09:55 PM IST
विज्ञापन
bag Snatcher was son of head constable UT police

सेक्टर-34-35 की ट्रैफिक लाइट पर मंगलवार शाम कार सवार दो युवकों में से एक ने एक्टिवा सवार महिला का पर्स झपट लिया। इसके बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए।

विज्ञापन


महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से कार का नंबर पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल का बेटा है।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार दोनों को अदालत में पेश किया, वहां से उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम शिक्षा विभाग में कार्यरत सेक्टर-40 निवासी सुरेंद्र कौर स्कूटी से सेक्टर-34 से खरीदारी कर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-34-35 की ट्रैफिक लाइट पर रुकने के दौरान वहां आई-20 आकर रुकी। इनमें से एक युवक उतरा और उनका पर्स झपट लिया। सुरेंद्र कौर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि पर्स में एक मोबाइल, 10 हजार कैश और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। यहां तक कि झपटमार घर की चाबियां भी पर्स के साथ ले गए।


महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने लाइटों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से कार का नंबर और आरोपी की तलाश की है।

इस पर पुलिस ने सेक्टर-47 निवासी विशू शर्मा और सेक्टर-44 निवासी विक्रम गोपाल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार विक्रम के पिता राम गोपाल ट्रैफिक पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पुलिस ने कार भी बरामद कर ली। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed