{"_id":"5c3999d5bdec2273182aa4c1","slug":"b-tech-student-commits-suicide-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः बी-टेक की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः बी-टेक की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 12 Jan 2019 01:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Jan 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-30 स्थित एक घर में बी-टेक की एक छात्रा ने पंखे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे पंखे पर लटकता देखा तो जीएमसीएच-32 ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान सेक्टर-30 निवासी स्वपना (24) के रूप में हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-30 में एक युवती ने फंदा लगा लिया। सूचना पर पीसीआर और इंडस्ट्रियल थाना प्रभारी जेडपी खान ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि स्वपना की दादी शुक्रवार रात घर के बरामदे के पास बैठी हुई थी। इस दौरान स्वपना ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता लगा कि दिन में वह परिवार के साथ घूमने गई थी। तब वह काफी खुश थी। उसने पिछले साल ही बी-टेक की पढ़ाई पूरी की थी। फिलहाल स्वपना ने फंदा क्यों लगाया इसके बारे में कुछ नहीं पता चला सका। पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन