फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   axis bank loot, mohali loot, gurjant singh, mohali, punjab

1.34 करोड़ की कैश वैन लूट में शामिल गुरजंट गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 06 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
axis bank loot, mohali loot, gurjant singh, mohali, punjab

सेक्टर-80 में 11 महीने पहले हुई एक्सिस बैंक की कैश वैन से 1.34 करोड़ लूट में शामिल एक शातिर को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा निवासी गोबिंदगढ़ जिला मोहाली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसे जंडपुर रोड पर जलवायु विहार के पास से दबोचा। पुलिस का दावा है कि वह बाइक से किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था। उसने बाइक पर फर्जी नंबर पीबी-65-एच-7169 भी लगा रखा था। पुलिस ने जंटा से 32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए है। पूछताछ में उसने कई वारदातों को कबूल किया है।
विज्ञापन


रिश्तेदारी में रहकर बचा पुलिस से
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि नौ मार्च 2015 को कैश वैन लूटने में वह शामिल था। जब उसे पता चला कि गिरोह का मुख्य आरोपी रणप्रीत सिंह और अन्य आरोपी पकड़े गए हैं तो वह अपने साथी रविंदर सिंह बिक्कर व सुरिंदर सिंह रिंकू के साथ फरार हो गया था। इसके बाद उसके सभी साथी पकड़े गए। लेकिन, पुलिस से बचने के लिए वह अपनी रिश्तेदारी में रहने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खर्चे पूरे करने के लिए करता था लूट
आरोपी ने बताया कि उसने मोहाली में कमरा किराये पर ले लिया था। इस दौरान उसे नशे की लत लग गई। खर्चे पूरे करने के लिए वह चोरी, लूट व अन्य वारदातों को अंजाम देता था। इस बीच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed