{"_id":"a95bc0dc3db745556793bb913d71c73e","slug":"auto-driver-controversy-with-chandigarh-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालकों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो चालकों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Jan 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
पंजाब नंबर के ऑटो बंद कराने के विरोध में चालकों ने गर्वनर हाउस के बाहर धरना दिया। यहां उनकी पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। मामला चंडीगढ़ का है। जब चार घंटे धरना और प्रदर्शन करने पर कोई अधिकारी सुध लेने के लिए नहीं आया तो डीजल आटो चालकों ने पंजाब गवर्नर हाउस की तरफ कूच कर दिया।
विज्ञापन
जब चालक चंडीगढ़ आटो वेलफेयर एसोसिएशन (ट्राइसिटी) के नेतृत्व में पंजाब गवर्नर हाउस के लिए बढ़े तो सेक्टर-9 के लाइट प्वाइंट पर पुलिस ने उनको रोक लिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारी आटो चालकों की पुलिस से झड़प हो गई। जब चालकों ने हंगामा किया तो एसडीएम ईस्ट को मौके पर बुलाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि शंकर तिवारी का कहना है कि प्रशासन ने हरियाणा और पंजाब के नंबर के आटो बंद करवा दिया है जो गलत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रशासन प्रदूषण का हवाला देते हुए यह कदम उठाने की बात कह रहा है कि जब प्रशासन को पहले सीटीयू की बसें बंद करके उसकी जगह सीएनजी बसें चलाए। आटो चालकों के हंगामे को देखते हुए मौके पर आधे शहर के थाना प्रभारियों को बुलाया लिया गया।
विज्ञापन