फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to robbery to mercedes car riders

फिल्मी अंदाज में लुटेरों ने मर्सिडीज को घेरा और...

Wed, 04 Feb 2015 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Feb 2015 05:29 PM IST
विज्ञापन
attempt to robbery to mercedes car riders

देर रात लगभग साढ़े बारह बजे पांच बाइक सवारों ने कुछ मर्सिडीज में बैठी सवारियों लूटने की कोशिश की। बाइक सवारों ने फिल्मी अंदाज में मर्सिडीज को घेर लिया और उसे रोकना चाहा।

विज्ञापन


ड्राइवर ने पहले तो गाड़ी को धीमा किया लेकिन लुटेरों की मंशा को भांपकर मर्सिडीज को रफ्तार दी। इसके बाद बाइक सवारों ने मर्सिडीज का पीछा कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन


लेकिन चालक की सूझबूझ और फुर्तीले अंदाज ने बाइक सवारों को चकमा दे दिया। कुछ ही पलों के बाद बाद ड्राइवर बाइक सवारों की आंखों से ओझल हो गया। हालांकि बाइक सवारों ने गाड़ी का काफी दूर तक पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को देर रात अवतार ट्रैवल्स की मर्सिडीज हिमाचल के बद्दी इलाके से तीन गेस्ट को लेकर चंडीगढ़ रही थी। ड्राइवर इन गेस्ट को लेकर चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित जेडब्ल्यू मेरियट होटल जा रहा था। ड्राइवर धूम सिंह गाड़ी लेकर होटल तक पहुंचता कि इससे पहले ही सेक्टर-35 के लाइट प्वाइंट पर पांच बाइक सवारों ने तेज रफ्तार में आकर गाड़ी को घेर लिया।

लुटेरों की आंखों से ओझल हो गया

attempt to robbery to mercedes car riders

इतनी संख्या में बाइक सवारों को एकाएक देखकर गाड़ी का ड्राइवर घबरा गया। उसने गाड़ी धीमी कर ली। ड्राइवर को समझते हुए देर नहीं लगी कि ये बाइक सवार लूट के इरादे से उन्हें रोकना चाहते हैं।

इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को रेस दी और काफी आगे निकल गया। इस दौरान बाइक सवार लुटेरों ने गाड़ी का पीछा किया और नजदीक पहुंचकर गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। लुटेरों ने गाड़ी पर डंडे और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस बीच गाड़ी की एक साइड का शीशा भी टूट गया।

यह देख ड्राइवर ने सूझबूझ के साथ गाड़ी ड्राइव की ताकि वह लुटेरों के चंगुल से किसी तरह निकल जाए। धीरे-धीरे वह लुटेरों की आंखों से ओझल हो गया। ड्राइवर ने तीनों गेस्ट को होटल में ड्रॉप कर राहत की सांस ली।

इसके बाद धूम सिंह ने सेक्टर-36 के थाने में लूट की कोशिश और हमले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। देर रात दो बजे तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed