फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to rape her father in law

वो पुलिस के पास रोई, छेड़ते हैं ससुर-ननदोई

Wed, 07 May 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Wed, 07 May 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
attempt to rape her father in law

दहेज प्रताड़ना और पति के जीजा की बुरी नीयत से विवाहिता पहले दुखी थी। बहन मिलने आई तो ससुर ने दोनों से शर्मनाक हरकत कर दी। दुखी महिला ने इसकी शिकायत जिला पुलिस कप्तान को दी है। मामला, हरियाणा के यमुनानगर इलाके का है।

विज्ञापन


विवाहिता ने एसपी को दी लिखित शिकायत में पुलिस में कार्यरत पति के जीजा पर दुष्कर्म की कोशिश, छेड़छाड़, आग से जलाने के प्रयास के साथ-साथ ससुर और ताऊ ससुर पर उससे और उसकी बहन से अश्लील छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का अरोप लगाया है। पीड़िता ने शिकायत देकर एसपी से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

पति का जीजा रखता था बुरी नीयत

attempt to rape her father in law

गांव धर्मगढ़ निवासी पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसकी शादी तलाकौर में हुई थी। शादी के बाद से पति उससे कार की मांग करता था, जबकि सास-ससुर उससे जेवर लाने के लिए प्रताड़ित करते थे।

पीड़िता ने बताया कि उसके पति का जीजा जो शाहबाद में रहता है और पुलिस में है। उस पर बुरी नियत रखता था। इसी के चलते उसने उससे बलात्कार करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसके कपड़ों में आग लगा दी।

महिला हेल्प लाइन नंबर पर मांगी सहायता

attempt to rape her father in law

पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसकी बहन उससे मिलने आई तो उसका ससुर और ताया सुसर शराब पीकर उसके कमरे में घुस आए और उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की।

जिस पर उन्होंने महिला हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर सहायता मांगी। पीड़िता ने बताया कि अब अरोपी उससे व उसके परिवार को मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई की आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed